फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress demanded to increase parliament and assembly seats in uttarakhand.

कांग्रेस की मांग, उत्तराखंड में बढ़ें लोकसभा और विधानसभा की सीटें

Fri, 16 Oct 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 16 Oct 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
congress demanded to increase parliament and assembly seats in uttarakhand.

कांग्रेस के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है। कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और समदर्शी विकास के लिए विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 101 और लोकसभा 11 और ब्लॉकों के गठन जरूरी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही गैरसैण की हिमायती रही है। इसी को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने गैरसैण में कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र से लेकर विधानसभा भवन बना रही है। कहा कि यदि केंद्र सरकार राजधानी के लिए 1100 करोड़ देती है तो स्थाई राजधानी का हल हो जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार कारगर नीति बना रही है। पारंपरिक खेती और संस्कृति को जीवित रखने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों के लिए सरकार बाजार उपलब्ध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या नहीं, भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार हो सीटें

congress demanded to increase parliament and assembly seats in uttarakhand.

कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को जनसंख्या को नही बल्कि भौगोलिक दृष्टि को आधार मानकर विधानसभा की 101, लोकसभा की 11 सहित ब्लॉकों का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य के लिए बजट तो दूर सीएम हरीश रावत को बमुश्किल मिलने का समय दिया है।

उपाध्याय ने टिहरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि उनकी राय है कि सीएम और प्रदेश अध्यक्ष में एक चुनाव लड़े और एक चुनाव प्रबंधन देखें। लेकिन कौन चुनाव लड़ेगा और कहां से लड़ेगा यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। कहा कि पूर्व में नई टिहरी में जलकर और सीवर कर शुल्क पर सरकार ने रोक लगाई थी।

जनप्रतिनिधियों को टीएचडीसी पर दबाव बनाकर सीवर और जलकर शुल्क की भरपाई सीएसआर मद से करवानी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शांति भट्ट, पदम कुमार, डॉ. प्रमोद उनियाल, राकेश लांबा, विनोद चौहान, ताहिर अली, अनील गुप्ता, सुरेंद्र रांगड़, मुशर्रफ अली, पंकज रतूड़ी, सरताज अली मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed