{"_id":"ea72f72bb43747b6b1bfe66dc44e044f","slug":"congress-delegation-met-cm-harish-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सीएम हरीश को याद दिलाया 'पवित्र ग्रंथ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सीएम हरीश को याद दिलाया 'पवित्र ग्रंथ'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Sep 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को पार्टी का पवित्र ग्रंथ (घोषणा पत्र) की याद दिलाई है। हरीश रावत खुद इस घोषणापत्र कमेटी का हिस्सा थे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से मिला और चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे पूरे की बात कही। सीएम हरीश रावत ने भी घोषणा पत्र को पूरा करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय की मांग
घोषणापत्र की मांगों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण इलाकों में घरों में शौचालय न होने से खासकर महिलाओं को आ रही दिक्कत का हवाला दे इसे एजेंडे में प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना पर काम शुरू हो गया है और 2017 तक नब्बे फीसदी घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य है।
वृद्ध महिलाओं के लिए विशेष योजना
वृद्ध महिलाओं को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2 अक्तूबर से विशेष योजना शुरू की जाएगी। इस अवसर पर जोध सिंह बिष्ट, जोत सिंह गुनसोला, सरोजनी कैंतुरा, धीरेंद्र प्रताप, मनोरमा डोबरियाल शर्मा, राजेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, मीडिया समन्वयक राजीव जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन