फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress declare by election candidate in uttarakhand

उप-चुनावः कांग्रेस ने पत्ते खोले, धारचुला से लड़ेगे CM

Thu, 26 Jun 2014 06:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jun 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
congress declare by election candidate in uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा के तीन सीटों पर होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


धारचुला से सीएम हउत्तराखंड में तीन विधानसभा सीटों के उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इस बार भाजपा पर बढ़त बना ली है।

कांग्रेस ने तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करते हुए मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। इसके अलावा हीरा सिंह बिष्ट डोईवाला और रेखा आर्य सोमेश्वर से पार्टी प्रत्याशी होगी।

कांग्रेस के टिकट घोषित होते ही मुख्यमंत्री हरीश रावत केदो स्थानों से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

हरीश धामी ने सीएम के लिए खाली की थी सीट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी केबाद तीनों विधानसभा सीटों केप्रत्याशियों के नामों को घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट से चुनाव लडेंगे।
विज्ञापन


यह सीट विधायक हरीश धामी ने पिछले दिनों सीएम के लिए खाली की है। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट देहरादून की डोईवाला सीट से मैदान में उतरेंगे। यहां से वह पिछला चुनाव निशंक के खिलाफ लड़े थे और डेढ़ हजार वोटों से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीट भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक के सांसद निर्वाचित होने केबाद खाली हुई है। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आई रेखा आर्य को सोमेश्वर (सुरक्षित) से टिकट दिया गया है। रेखा पहले भी बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी है। भाजपा के अजय टम्टा के सांसद निर्वाचित होने के बाद सोमेश्वर सीट रिक्त हुई थी।

मंत्रियों को दी चुनाव की जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि उप-चुनाव में विधानसभा सीटवार मंत्रियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

काबीना मंत्री इंदिरा ह्दयेश सोमेश्वर सीट केउप-चुनाव की पर्यवेक्षक होंगी। धारचूला में यह जिम्मेदारी सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य व डोईवाला में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को दी गई है। उपाध्याय ने बताया कि तीनों पर्यवेक्षक स्थानीय संगठन केसाथ बैठक करके चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे।रीश रावत लड़ेंगे जबकि सोमश्वर ने रेखा आर्या और डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।


हालांकि बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कल (शुक्रवार) बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

इससे पहले रेखा आर्या का सोमेश्वर से चुनाव लड़ना तय हो गया था। रेखा आर्या ने मंगलवार को ही बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस को ज्वाइन किया था।

इस बावत मंगलवार को रेखा ने दिल्ली में एम्स जाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर इसको औपचारिक मुहर लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed