फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress clean sweep in uttarakhand by election

कांग्रेस की जीत से मोदी की लीडरशिप को झटका

Wed, 30 Jul 2014 04:08 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Jul 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
congress clean sweep in uttarakhand by election

उत्तराखंड में उपचुनाव की हार को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नाराजगी के बाद प्रदेश संगठन में नए समीकरण उभरने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


उपचुनाव के नतीजों ने सेंट्रल लीडरशिप को झटका दिया और सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक से प्रदेश के क्षत्रप सकते में है।

नतीजों को लेकर पार्टी सुप्रीमो अमित शाह इतने नाराज होंगे, यह अंदाजा प्रदेश के नेताओं को भी नहीं था।

अब पार्टी में गुटबाजी नहीं चलेगी

congress clean sweep in uttarakhand by election

दिल्ली की बैठक में इस बार एक बात तो साफ हो गई है कि नेता अभी तक पार्टी को जिस ढर्रे पर चलाते रहे, उसे बदलना होगा।

बैठक से यह संदेश भी साफ हो गया है कि अब गुटबाजी नहीं चलेगी और व्यक्ति विशेष की पसंद के बजाय पार्टी के निर्णय को सर्वोच्च प्राथमिकता माना जाएगा।

लेकिन इस बैठक में अमित शाह के तेवरों ने एक बात और स्पष्ट हो गई है कि वह मौजूदा प्रदेश संगठन से कतई खुश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश पोखरियाल निशंक से नाराज हैं अमित शाह

congress clean sweep in uttarakhand by election

चुनाव नतीजों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नाराजगी का आभास पहले ही हो गया था।

बैठक में हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से सीधे तौर पर नाराजगी जता दी गई।

और प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को फटकार लगाना अप्रत्यक्ष रूप से खंडूडी कैंप को भी संदेश दे दिया गया।

विज्ञापन

किसी गुट को मान्यता मिलने की संभावना खत्म

congress clean sweep in uttarakhand by election

ताकि निकट भविष्य में जब प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों को लेकर कोई निर्णय लिया जाए तो उस वक्त गुट या व्यक्ति विशेष की पसंद के बजाय संगठन को मजबूती देने वाले नेताओं को फ्रंट रनर के तौर पर देखा जाएगा।

यही वजह थी कि सोमवार की सुबह से ही प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं आम थी। अध्यक्ष पर तो अभी कहना जल्दबाजी है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि किसी न किसी स्तर पर संगठन में बदलाव होगा।

और, इस बार जो समीकरण तैयार हो रहे हैं उनसे तो नहीं लगता कि किसी गुट विशेष को मान्यता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed