फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress change setting according to vastu shastra

तो क्या वास्तु के सहारे बुलंद होंगे कांग्रेस के सितारे?

Sun, 13 Jul 2014 04:51 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Jul 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
congress change setting according to vastu shastra

उत्तराखंड में नई जमीन तलाश रही कांग्रेस अब वास्तु के सहारे सियासत चमकाने की जुगत में जुट गई है। इसी के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश मुख्यालय में वास्तु के हिसाब से फेरबदल शुरू की है।

विज्ञापन


इस फेरबदल में सालों से अपने-अपने कमरों में जमे दिग्गज नेताओं को भी इधर से उधर जाना पड़ेगा। वास्तु दोष दूर करने केलिए अध्यक्ष अपना भी कमरा बदल रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि आधिकारिक तौर पर तर्क दिया जा रहा है कि अध्यक्ष का कमरा छोटा था इसलिए वह दूसरे रूम में शिफ्ट हो रहे हैं।

विधानसभा उपचुनाव में जुटे कांग्रेस के बड़े नेता

congress change setting according to vastu shastra

इन दिनों जहां कांग्रेस के बड़े नेता एकता के नारे के साथ विधानसभा उपचुनाव में जुटे हैं वहीं प्रदेश कार्यालय का कायाकल्प हो रहा है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद हरीश रावत का जब प्रदेश कार्यालय में आना जाना बढ़ा तो पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य ने वहां की रंगाई-पुताई कराई थी।

इन दिनों कांग्रेस कार्यालय के सभी कमरे खाली करा दिए गए हैं। कमरों के बाहर लगी पदाधिकारियों की नेमप्लेट भी हटा दी गई है। इस पर कुछ पदाधिकारियों ने आपत्ति भी जताई है।

यशपाल आर्य ने पूरे आठ साल इसी कक्ष में बिताये

congress change setting according to vastu shastra

दरअसल अभी तक जितने भी अध्यक्ष हुए हैं सभी कार्यालय की दाहिनी तरफ बने ब्लाक में बैठे रहे थे। उसी ब्लाक में प्रदेश अध्यक्ष का कमरा, निजी और पीसीसी कर्मचारियों का भी कक्ष है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पूरे आठ साल इसी कक्ष में बिताये और कांग्रेस को कई चुनावों में जीत भी दिलाई। बतौर कांग्रेस अध्यक्ष हरीश रावत ने इस ब्लाक का निर्माण कराया था और वह भी सात साल यहीं पर बैठे।

अब नए अध्यक्ष ने अपना कक्ष कार्यालय के बिल्कुल बांयी तरफ चुना है। इस ओर के कमरों में अभी तक आईटी डिपार्टमेंट और प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष बैठ रहे थे।

विज्ञापन

कमरों के लिए छिड़ेगा संग्राम

congress change setting according to vastu shastra

महामंत्री विजय सारस्वत जहां बैठते थे वह अध्यक्ष का वेटिंग रूम हो गया है। उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कमरा पीसीसी कर्मचारियों को सौंप दिया गया है।

अब केदार सिंह रावत, संतोष कश्यप और शंकर चंद्र रमोला के कमरे का इस्तेमाल अध्यक्ष करेंगे। जबकि आईटी डिपार्टमेंट अध्यक्ष का निजी कक्ष होगा।

उपचुनाव के बाद हो सकता है कि कांग्रेस को प्रदेश में नई जमीन मिल जाए लेकिन यह भी तय है कि चुनाव मैदान से योद्घा लौटेंगे तो कमरों के लिए संग्राम छिड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed