{"_id":"d211492051fbe028d4f4dddcc15f7713","slug":"congress-candidate-saket-bahuguna","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात को सुधारने के लिए देंगे ‘उत्तराखंड मॉडल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात को सुधारने के लिए देंगे ‘उत्तराखंड मॉडल’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Apr 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने अपने कार्यक्रमों में जगह-जगह गुजरात की उत्तराखंड मॉडल से तुलना की।
विज्ञापन
उन्होंने विधवा, विकलांग पेंशन सरीखी अन्य योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि गुजरात की स्थिति सुधारने के लिए वह उत्तराखंड मॉडल भेंट करेंगे।
अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों को संबोधित किया
उत्तराखंड मॉडल लागू होगा तो कम से कम वहां जनता को राहत मिलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने अपने लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों को संबोधित किया।
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में उन्होंने मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देखकर राजीव गांधी की विजन की याद आती है। राहुल गांधी ने गांवों में चौपाल लगाकर आम आदमी की पीड़ा को अच्छी तरह समझा है।
विज्ञापन
गुजरात की उत्तराखंड मॉडल से तुलना
विधायक राजकुमार ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड बकरालवाला में जनसभा कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर प्रत्याशी बहुगुणा भी रहे।
इस मौके पर भी उन्होंने विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया और कहा कि बहुत से विकास कार्य अभी चल रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद डॉ. ब्रिजेन्द्र पाल सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुमित्रा देवी, इकबाल खान, लक्ष्मण नेगी, मानवेन्द्र सिंह आदि रहे।