फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress called the new disability pension an injury to the honor of soldiers Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand: कांग्रेस ने नई विकलांगता पेंशन को बताया सैनिकों के सम्मान पर चोट, सर्जिकल स्ट्राइक दिया करार

Sun, 08 Oct 2023 09:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Oct 2023 09:47 AM IST
सार

पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी (सेनि.) ने कहा कि नई पेंशन पॉलिसी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली है। एक नई पेंशन पॉलिसी आई है। इसका नोटिफिकेशन 21 सितंबर को जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Congress called the new disability pension an injury to the honor of soldiers Dehradun Uttarakhand news
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नई पेंशन पॉलिसी को देश के सैनिकों के साथ विश्वासघात बताया है। विकलांगता पेंशन के नए नियमों को कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी (सेनि.) ने सीमा पर खड़े सैनिकों के मान-सम्मान पर सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कर्नल चौधरी ने कहा, मोदी सरकार की नई पेंशन पॉलिसी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली है। एक नई पेंशन पॉलिसी आई है। इसका नोटिफिकेशन 21 सितंबर को जारी किया गया है। इस पॉलिसी को देखकर लगता है कि यह गैरकानूनी है और वेटरन ऑर्गेनाइजेशन इसका पुरजोर विरोध करती हैं।

विज्ञापन


कहा कि सेना में दिव्यांग पेंशन के दो हिस्से होते थे। एक सर्विस एलीमेंट और दूसरा डिसेबिलिटी एलीमेंट। जो सैनिक सेवा के बाद स्वस्थ वापस आते थे, उन्हें सर्विस एलीमेंट मिलता था। जिन्हें सेवा के दौरान किसी तरह की डिसेबिलिटी हो जाती थी, उन्हें डिसेबिलिटी एलीमेंट मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स छूट भी नहीं मिलेगी

इन दोनों को मिलाकर डिसेबिलिटी पेंशन बनती थी। अब इस पॉलिसी के जरिए डिसेबिलिटी एलीमेंट को खत्म कर दिया गया है। इसका नाम बदलकर इम्पेयरमेंट रिलीफ रख दिया गया है। अब ये पेंशन न रहकर एक्सग्रेसिया अमाउंट होगा। यह पूरी तरह से सेना के कामकाज के खिलाफ है।

नई पॉलिसी के तहत इम्पेयरमेंट रिलीफ में इनकम टैक्स छूट भी नहीं मिलेगी। डिसेबिलिटी एलीमेंट खत्म होते ही सैनिक की मौत होने पर दी जाने वाली पारिवारिक पेंशन घट जाएगी। इतना ही नहीं, नई पॉलिसी में कई अन्य विसंगतियां भी हैं।



ये भी पढ़ें...मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक:  कुपोषण और बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर करेंगे समाप्त, गृहमंत्री शाह ने की घोषणा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार ने एक और आदेश जारी किया है, जो भी सैनिक 14 दिनों से अधिक अवकाश पर जाएगा, वह अपने स्थानीय क्षेत्र में सोशल एक्टिविटी करेगा और उसकी विस्तृत रिपोर्ट अपनी यूनिट को देनी होगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश समझ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed