फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress big leaders will come to uttarakhand for party future

कांग्रेस का भविष्य संवारने उतरेंगे पार्टी के दिग्गज

Mon, 22 May 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 May 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
congress big leaders will come to uttarakhand for party future
कांग्रेस - फोटो : twitter

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी जहां अपने प्रवक्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है, वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलने के लिए अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को उत्तराखंड में उतारने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के चार राष्ट्रीय प्रवक्ता उत्तराखंड आने जा रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और शोभा ओझा का कार्यक्रम तय हो गया है। सिंघवी 26 को देहरादून में रहेंगे, जबकि ओझा का 31 मई का कार्यक्रम तय हुआ है
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के अनुसार, 16 मई से 15 जून के मध्य विभिन्न स्थानों में पार्टी की ओर से पत्रकार वार्ताओं का कार्यक्रम रखा गया है। इनके जरिये बीजेपी के झूठे वायदों का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और 31 मई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और प्रवक्ता शोभा ओझा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में रहेंगे।


जोशी के अनुसार, सोनिया गांधी के निर्देश पर सभी जगह ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वैसे राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपेंद्र हुड्डा का भी कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इसके अलावा, एक और प्रवक्ता भी इस दौरान देहरादून आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed