{"_id":"6abc1fc83311ea12e809d5c6","slug":"congress-backed-shivani-elected-president-at-tyuni-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1078564-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्यूणी काॅलेज में कांग्रेस समर्थित शिवानी बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्यूणी काॅलेज में कांग्रेस समर्थित शिवानी बनीं अध्यक्ष
Wed, 30 Sep 2026 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
पंडित शिव राम राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में निर्दलीय और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रमुख पदों पर क्लीन स्वीप किया।अध्यक्ष पद पर शिवानी ने जीत का परचम लहराया। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने कॉलेज परिसर में जमकर जश्न मनाया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में शिवानी ने 103 मत हासिल कर विवेक चौहान (80 मत) को 23 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। इस पद पर कुल 186 मतों की गणना हुई, जिनमें से तीन मत निरस्त हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर मैविशा ने 105 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक (75 मत) को हराया। इस पद के लिए पड़े मतों में से छह मत अवैध पाए गए। सचिव पद पर मांजित ने 115 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीक्षा को महज 65 मतों से संतोष करना पड़ा। सहसचिव पद पर प्रिया ने सबसे अधिक 121 वोट पाकर साक्षी (61 वोट) को करारी शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर अंजू ने 107 मत प्राप्त कर तनवी (76 मत) को चुनाव मैदान में पछाड़ दिया। इस पद के लिए कुल 187 मतपत्रों में से 183 वैध और चार निरस्त पाए गए। इसी तरह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निशांत राणा ने 115 वोट हासिल कर रोहित कुमार (67 वोट) को हराया। सभी पदों पर निर्दलीय और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के काबिज होने से उनके खेमे में भारी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन