फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Attack on bjp leader me too accused demand for arresting 

भाजपा मंत्री के ‘मीटू’ प्रकरण में कांग्रेस फिर से हुई हमलावर, उठाई आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Congress Attack on bjp leader me too accused demand for arresting 
suryakant dhasmana

भाजपा के मीटू प्रकरण पर मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद कांग्रेस नए सिरे से हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा के साथ ही संघ पर भी निशाना साधा है। साथ ही मांग की है कि संजय कुमार के साथ अन्य आरोपी भाजपाइयों की भी गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मीटू प्रकरण ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे की पोल खोल दी है। महिलाओं को लेकर जिस तरह से भाजपा के संगठन मंत्री और अन्य पदाधिकारियों का नजरिया सामने आया है, वह शर्मनाक है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में शुरू से ही सरकार, पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाकर चल रही है। यही कारण है कि बमुश्किल इस मामले में अब मुकदमा दर्ज हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सारे जांच के विषय हैं कि भाजपा से जुड़ी महिला पर पार्टी के नेताओं पर किस तरह बनाया। उसका मोबाइल छीन लिया। उसकी सुरक्षा को लेकर आज भी सवाल खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

पूर्व संगठन मंत्री की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य जिन भी भाजपा पदाधिकारियों के नाम इस प्रकरण में सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ भी  कार्रवाई की जानी चाहिए।

दूसरी तरफ, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि भाजपा के एक पदाधिकारी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह बताता है कि पार्टी के नेता किस हद तक जा पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed