फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress 26 contenders out of ticket race on five Lok Sabha seats of Uttarakhand 16 names Remains

Congress: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर टिकट की दौड़ से बाहर हुए 26 दावेदार, 16 में से छटेंगे पांच नाम

Wed, 06 Mar 2024 09:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2024 09:49 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: पांचों सीटों पर पैनल में 16 नाम शामिल हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Congress 26 contenders out of ticket race on five Lok Sabha seats of Uttarakhand 16 names Remains
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने 16 नाम तय किए हैं। टिकट की दौड़ से 26 दावेदार बाहर हो गए हैं। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक में 42 नामों पर गहन चर्चा के बाद दावेदारों की छंटनी की गई।

विज्ञापन


पांचों सीटों पर पैनल में 16 नाम शामिल हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सदस्य नीरज डांगी, यशोमति ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा सीट पर टिकट के लिए दावा करने वाले दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024:  गठबंधन के बीच हरिद्वार लोस सीट पर सपा की निगाहें, ऐसा है वोटों का गणित


इसके आधार पर दावेदारों की छंटनी कर पैनल में 16 नाम तय किए गए। इनमें से पांच को टिकट देकर पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। पैनल में अल्मोड़ा से यशपाल आर्य, टिहरी से प्रीतम सिंह के नाम भी शामिल हैं। हरिद्वार सीट से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का नाम भी है।

यशपाल और प्रीतम चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन पैनल में नाम से माना जा रहा कि पार्टी हाईकमान चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए दिग्गजों पर ही दांव लगा सकती है।

प्रदेश की पांच सीटों पर टिकट के लिए 42 नाम आए थे। जिन पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा करने के बाद शार्ट लिस्ट कर 16 नाम तय किए गए हैं। जल्द ही केंद्रीय चुनाव कमेटी इन नामों चर्चा कर प्रत्याशी घोषित करेगी। पार्टी हाईकमान जिसे भी मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखेगी, उसे ही टिकट देगी। -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा वार प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई। टिकट के कई बड़े दावेदार हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की एक-दो दिनों में अंतिम बैठक के पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने पांचों सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए गहन विचार विमर्श के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
-यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed