{"_id":"61e31176e911c701964d2bc4","slug":"confirmation-of-infection-in-1362-patients-in-24-hours-dehradun-news-drn4017458118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दो दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दो दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल
विज्ञापन
राजधानी दून समेत पूरे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी कमी के बाद शनिवार को एक बार फिर मरीजों के आंकड़ों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में 1362 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीज कम पाए जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। आंकड़ों पर नजर डाले तो बृहस्पतिवार को 1248 मरीज और शुक्रवार को 1030 मरीज पाए गए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी दून समेत पूरे जिले में 1362 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4143 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 8099 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है। जिसे जांच पड़ताल के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां तक अब तक जिले में की गई आरटीपीसीआर जांच का सवाल है तो जिले में कुल 2093537 लोगों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल जिले में 121589 कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज किया जा चुका है। अब तक जिले में कोरोना बीमारी से कुल 3538 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
निजी अस्पतालों को भी संक्रमितों का इलाज करने की इजाजत
कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ने के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी मरीजों के इलाज की इजाजत दे दी है। सीएमओ डॉ.उप्रेती ने बताया कि संक्रमण की दूसरी लहर में जिन निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की अनुमति दी गई थी, वे कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज दोबारा शुरू कर सकते हैं। ऐसे अस्पतालों को दोबारा सीएमओ कार्यालय से अनुमति की जरूरत है। अलबत्ता उन निजी अस्पतालों को इलाज की अनुमति नहीं होगी। जिनके खिलाफ तमाम शिकायतें दर्ज कराई गई थी। जांच में तमाम अनियमितता पाए जाने के बाद इलाज को लेकर रोक लगाई गई थी।