फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   computer exam for driving license

अब 60% लाओ और ड्राइविंग लाइसेंस ले जाओ

Fri, 08 Aug 2014 04:24 PM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Aug 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
computer exam for driving license

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो अब यातायात नियमों की किताबें पढ़ना शुरू कर दें। परिवहन विभाग में लर्निंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत आवेदकों को लाइसेंस बनवाने के लिए दी जाने वाली परीक्षा में साठ फीसदी अंक लाने जरूरी होंगे। इससे कम अंक वाला आवेदक फेल माना जाएगा।

उसे दोबारा परीक्षा के लिए फिर से फीस जमा करनी होगी। लगातार तीन बार परीक्षा पास न कर पाने पर आवेदक को छह माह के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। यानी वह छह माह के बाद ही फिर आवेदन कर सकेगा।

विज्ञापन

कंप्यूटर पर होगा टेस्ट

computer exam for driving license

लर्निंग लाइसेंस के लिए आने वाले आवेदकों का टेस्ट कंप्यूटर पर लिया जाएगा। फीस जमा करने के बाद आवेदक को कंप्यूटर आवंटित किया जाएगा। एक घंटे का ऑनलाइन पेपर होगा, जिसमें यातायात नियमों से संबंधित 14 सवाल होंगे।

दस मिनट में आएगा रिजल्‍ट
इस व्यवस्था की खास बात यह है कि सिर्फ दस मिनट में परीक्षा का रिजल्ट आ जाएगा। यही नहीं, साठ फीसदी अंक लाने वाले आवेदकों को उसी दिन लर्निंग लाइसेंस भी मिल जाएगा।

इससे समय की खासी बचत होगी। अभी लर्निंग लाइसेंस के लिए दी जाने वाली परीक्षा का रिजल्ट दो दिन बाद आता है।

परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन

computer exam for driving license

आरटीओ में यह व्यवस्था शनिवार से लागू होने वाली है। इसके लिए इन दिनों विभाग के कंप्यूटरों को नेटवर्किंग से जोड़ने का काम चल रहा है।

शुक्रवार (आज) तक यह काम पूरा हो जाएगा। शनिवार को परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश इस व्यवस्था का उद्घाटन करेंगे।

..लेकिन निरक्षरों का क्या?
आरटीओ में नए सिस्टम में निरक्षरों के लिए क्या व्यवस्था होगी, यह अभी तय नहीं हो सका है। दरअसल, कामर्शियल लाइसेंस के लिए आवेदक का कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है।

लेकिन पर्सनल लाइसेंस के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है। ऐसे में निरक्षर कंप्यूटर पर टेस्ट कैसे देंगे, यह बड़ा सवाल है। परिवहन विभाग के अधिकारी भी इसका जवाब तलाशने में जुटे हैं।

विज्ञापन

एसी लाउंज में करें इंतजार

computer exam for driving license

आरटीओ में वेटिंग एसी लाउंज भी तैयार होने वाला है। लाउंज बनने के बाद विभिन्न कार्यों से यहां आने वाले लोगों को बारी के इंतजार में धूप-बरसात नहीं सहनी होगी।

लाउंज में वे एसी में बैठ सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए यहां एलईडी टीवी भी लगाया जा रहा है।

डीएल बनाने की पुरानी प्रक्रिया लंबी और काफी जटिल थी। ऑनलाइन प्रोसेस से वक्त बचेगा, आवेदकों को भी सहूलियत होगी। हां, आवेदकों को तैयारी जरूर करनी होगी। लेकिन यह सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है। एसी लाउंज का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।
- संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed