{"_id":"fc8a8eaa-ef61-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"complain-reached-at-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ दफ्तर पहुंची अपोलो की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ दफ्तर पहुंची अपोलो की शिकायत
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्दा रोगी प्रीति गुप्ता की डायलिसिस से मना करने के मामले में बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपोलो अस्पताल के डायलिसिस यूनिट प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
रोगी के पति और सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक पशुपालन डा. डीएन त्यागी ने बताया कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
कोई कार्रवाई नहीं हुई
डा. त्यागी का कहना है कि यह बदहाली की हद है कि डीएम और सीएमओ को सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोगी के दोनों गुर्दे खराब हैं। अगर चार-पांच घंटे के अंदर डायलिसिस न होती तो मौत हो सकती थी। यह जिंदगी और मौत का मामला है। इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सेंगर का कहना है कि पत्र उन्होंने अभी नहीं देखा है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अपोलो के डायलिसिस यूनिट प्रभारी डा. पीसी बोरा का कहना है कि उन्होंने मरीज से कंसेंट मांगी थी। उन्होंने नहीं दी। रोगी शिकायत करे तो उसकी मर्जी।