फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   compensation allocation scam allegation on Rudraprayag ADM

मुआवजा आवंटन के खेल में रुद्रप्रयाग के एडीएम पर गिरी गाज

Thu, 18 Jan 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
compensation allocation scam allegation on Rudraprayag ADM
घोटाला

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-74 के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन में खेल करने के आरोप में रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी तीथपाल पर गाज गिर गई है। तीर्थपाल को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद, देहरादून के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


तीर्थपाल पर 2012-13 के दौरान ऊधमसिंह नगर जनपद के  बाजपुर में सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी के पद पर तैनाती के दौरान कृषि भूमि को अकृषि घोषित कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन


एनएच-74 के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजा आवंटन में करोड़ों का हेरफेर किया गया है। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। करोड़ों के इस घोटाले में अब तक आठ पीसीएस अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं। तीर्थपाल पर आरोप है कि जब उनकी तैनाती बाजपुर में थी तो उन्होंने कई मामलों में कृषि भूमि को अकृषि घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच घोटाले के लिए गठित जांच समिति ने प्रथम दृष्टया में आरोप की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। इस सिफारिश के आधार पर प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed