{"_id":"6af5e72bd4d2bdb7be00463e","slug":"jenny-says-truth-will-emerge-through-a-cbi-investigation-and-dna-test-warning-to-yogendra-chauhan-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जेनी बोलीं- सीबीआई जांच-डीएनए टेस्ट में सामने आएगा सच, हरक के पूर्व करीबी योगेंद्र को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जेनी बोलीं- सीबीआई जांच-डीएनए टेस्ट में सामने आएगा सच, हरक के पूर्व करीबी योगेंद्र को दी चेतावनी
Thu, 12 Nov 2026 09:54 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:54 PM IST
सार
जेनी ने बताया कि 2016 में दर्ज कराई गई एफआईआर भी दबाव में वापस ली गई थी। उन्होंने चौहान को हरक का गुंडा और दलाल करार दिया।
विज्ञापन
जेनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
असम निवासी इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि सीबीआई और डीएनए जांच से सब सच सामने आ जाएगा। जेनी ने हरक सिंह रावत के पूर्व करीबी योगेंद्र चौहान को दोबारा बयानबाजी करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
जेनी ने वीडियो की शुरुआत योगेंद्र चौहान को संबोधित करते हुए की। उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान को हरक सिंह रावत ने 10-12 लोगों के साथ भेजा था। जेनी ने कहा कि चौहान ने उनसे प्यार से बात की और सारी बातें उनके मुंह से निकलवाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरक ने उनसे रेप किया था और उन्हें पागलखाने में रखा गया था। जेनी ने चौहान पर झूठी बातें फैलाने और हरक के कहने पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चौहान को इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड: हरीश रावत के बंटी-बबली बयान पर रेखा आर्या का पलटवार, गिनाए कई नाम, कार्यकाल पर उठाए सवाल
विज्ञापन
जेनी ने बताया कि 2016 में दर्ज कराई गई एफआईआर भी दबाव में वापस ली गई थी। उन्होंने चौहान को हरक का गुंडा और दलाल करार दिया। जेनी ने कहा कि उनके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में पिता का नाम अब भी खाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट से सच्चाई सामने आ जाएगी। जेनी ने चेतावनी दी कि अगर चौहान ने दोबारा कुछ कहा तो वह उन पर भी कार्रवाई करेंगी।