{"_id":"f7bddf5d57c079a1f5d01ef6576a574c","slug":"company-sold-defective-refrigerators","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबियां गिनाकर बुजुर्ग दंपति को थमाया 'कूड़ा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबियां गिनाकर बुजुर्ग दंपति को थमाया 'कूड़ा'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक कंपनी के प्रतिनिधि ने बुजुर्ग दंपति को खराब फ्रिज और वाशिंग मशीन थमा दिए। शिकायत पर दोनों बदले गए, लेकिन नए उपकरण भी खराब हो गए।
विज्ञापन
अब बुजुर्ग दंपति इन्हें ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं, जबकि कंपनी प्रतिनिधि उनका फोन तक नहीं उठा रहे। दंपति ने कैंट कोतवाली में शिकायत की है।
कंपनी के प्रतिनिधि ने लगाया चूना
प्रेमपुर माफी, कौलागढ़ निवासी अरुण कुमार डंगवाल (70) ने बताया कि 15 जुलाई 2013 को एक कंपनी के प्रतिनिधि उनके घर पर आए।
उन्होंने कंपनी के रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन की कई खूबियां गिनाईं। कुछ दिन बाद डंगवाल पत्नी को लेकर पटेलनगर स्थित शोरूम पहुंचे तो उन्हें कई फ्रिज दिखाए गए।
विज्ञापन
ठीक करने का दावा
तब कोई खराबी आने पर इसे तुरंत ठीक करने का दावा किया गया। डंगवाल ने यकीन कर 47 हजार रुपये में फ्रिज और वाशिंग मशीन खरीद लिए। लेकिन कुछ दिन बाद ही ये खराब हो गए।
विज्ञापन
डंगवाल के मुताबिक कंपनी ने इन्हें बदला, लेकिन नए उपकरण भी कुछ दिन में ही बोल गए। अब न तो प्रतिनिधि फोन उठा रहे हैं, न मिलने का समय दे रहे हैं।
पुलिस में शिकायत
कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर वीके जेठा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।