Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Companies will be selected afresh for Kedarnath heli service.

Dehradun News: केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन

Fri, 16 Jan 2026 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Companies will be selected afresh for Kedarnath heli service.
-उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

-हेली सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले तीन साल से हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। पिछले वर्ष तक गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, केस्ट्रल व एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा संचालित की गई थी। आगामी चारधाम यात्रा अप्रैल व मई माह से शुरू होगी। इससे पहले यूकाडा केदारनाथ हेली सेवा के लिए कंपनियों का चयन का सभी तैयारियां पूरी में जुट गया है।
विज्ञापन

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से हेली सेवाओं के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed