फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   companies did not get eligible young workers

नौकरी देने के लिए आतुर कंपनियां, पर नहीं मिल रहे काबिल युवा

Mon, 09 Jan 2017 11:05 AM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jan 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
companies did not get eligible young workers
jobs

एक तरफ जहां दिन ब दिन बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, दूसरी ओर कंपनियों को काबिल युवा नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन


युवाओं को नौकरी बांटने आ रही कंपनियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सेवायोजन विभाग के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार रोजगार की तलाश में घूमने वाले केवल दस फीसदी युवा ही नौकरी के काबिल हैं।
विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 29 जून से दिसंबर अंत तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने कुल 11 रोजगार मेले लगाए।

स्क्रीनिंग में 90 फीसदी बेरोजगार हो गए बाहर 

companies did not get eligible young workers
डेमो पिक

रोजगार मेलों के जरिए करीब 48 अलग-अलग कंपनियों में लगभग ढाई हजार युवाओं को रोजगार दिया जाना था। कुल पदों के करीब दोगुने युवाओं ने आवेदन भी किया। लेकिन जब कंपनियों ने स्क्रीनिंग की तो 90 फीसदी बेरोजगार बाहर हो गए। 

ज्यादातर युवा तीन चरणों की सलेक्शन प्रॉसेस के पहले फेज को भी पार नहीं कर पाए। आंकड़ों के अनुसार कुल 2545 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया।

इसमें कुल 4492 युवा शामिल हुए, जिसमें से 491 ही नौकरी के लायक मिले। बाकि 2054 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते खाली रह गए। 

कतरा रही बड़ी कंपनियां

companies did not get eligible young workers
f - फोटो : today.com

योग्य युवा न मिल पाने के कारण अब बड़ी कंपनियां देहरादून में रोजगार मेले में भाग लेने में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार अपने व्यक्तिगत प्रयासों से लगातार प्राइवेट कंपनियों को रोजगार मेले लगाने के लिए मनाते रहे हैं। लेकिन अपेक्षित रिक्रूटमेंट न हो पाने के कारण कंपनियों की रूचि लगातार घट रही है। 

इंग्लिश बड़ी वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, युवाओं के रिजेक्ट होने का एक बड़ा कारण अंग्रेजी का डर भी है। इंग्लिश कम्युनिकेशन उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन रहा है। इसके अलावा कंपनी व उसकी सेवाओं या उत्पादों की जानकारी न होना, कमजोर कम्युनिकेशन स्किल के कारण भी बड़ी संख्या में युवा रिजेक्ट होते हैं। सामान्य जानकारी और कांफिडेंस की कमी इंटरव्यू में उनके लिए परेशानी का सबब बनती है। 

विज्ञापन

यह हुए रोजगार मेले

companies did not get eligible young workers
jobs

माह - पद - रजिस्ट्रेशन - नौकरी मिली
29 जून - 120 - 509 - 28
5 जुलाई - 30 - 54 - 5
22 जुलाई - 75 - 425 - 40
25 जुलाई - 150 - 350 - 36
5 अगस्त - 15 - 185 - 6
10 अगस्त - 70 - 350 - 40
27 अगस्त - 100 - 210 - 30
14 सितंबर - 100 - 351 - 40                            
24 अक्टूबर - 15 - 50 - 8
4 नवंबर - 1770 - 1811 - 249
29 नवंबर - 100 - 197 - 9

हम अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि रोजगार पाने वालों की संख्या अभी बेहद कम है। युवाओं में स्किल डेवलपमेंट और उनकी कमियों को दूर करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इससे भविष्य में ज्यादा युवाओं को नौकरी मिलने के अवसर रहेंगे।
- अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed