फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Communication service restored after 40 hours

40 घंटे बाद बहाल हुई संचार सेवा

Tue, 20 Aug 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Communication service restored after 40 hours
त्यूनी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से ठप हुई संचार सेवा सोमवार को 40 घंटे बाद बहाल हो पाई। संचार सेवा बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, क्षेत्र में ठप हुई बिजली आपूर्ति को रविवार देर रात बहाल किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शनिवार की रात 11 बजे उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने के बाद टौंस नदी उफान पर आ गई थी। एहतियात के तौर पर यूपीसीएल ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। रविवार देर रात नदी का जलस्तर घटता देख विभाग ने बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया। वहीं, संचार सेवा सोमवार दोपहर तीन बजे बहाल की जा सकी। संचार सेवा ठप होने के कारण तहसील क्षेत्र के त्यूनी, हनोल, चातरा, चातरीगाड, सैंज, डिरनाड़, कोटी, फनार, रायगी, कुल्हा, डेरसा, मुंधोल, प्यूनल, भगोत, कथियान, भटाड़, छजाड़, भूट, ऐंथाड़ समेत 40 से अधिक गांवों में मोबाइल फोन शोपीस बने हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कुछ जगहों पर ओएफसी केबल ब्रेक हो गई थी। इस कारण संचार व्यवस्था चरमराई। जिसे सोमवार अपराह्न तीन बजे ठीक कर संचार सेवा बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed