फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Communication service is in bad shape

Dehradun News: संचार सेवा बदहाल, उपभोक्ता कैसे करेंगे बिजली बिल का भुगतान

Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Communication service is in bad shape
उपकेंद्र साहिया में बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। इससे उपभोक्ता परेशानी हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र दुर्गम व पहाड़ी क्षेत्र है। यहां नेटवर्क की हमेशा समस्या रहती है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए साहिया में स्थित उपकेंद्र में बिल जमा करने की व्यवस्था की गई थी। इस माह विभागीय अधिकारियों ने यह सुविधा समाप्त कर दी है।ऑनलाइन बिल जमा करने के निर्देश जारी कर दिए। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहन लाल शर्मा, प्रशांत भसीन, अर्जुन सिंह तोमर, इंदर सिंह, ज्ञान सिंह राय का कहना है कि साहिया 200 गांवों का केंद्र बिंदु है। क्षेत्र की संचार सेवा बदहाल है। हमेशा नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। यदि जन सुविधा केंद्र के माध्यम से बिल जमा कराते हैं तो वह अलग से चार्ज देना होता है। ऑनलाइन बिल का भुगतान करना क्षेत्र के लोगों के लिए व्यवहारिक नहीं है। कहा, साहिया में सुविधा होने पर लोग आते-जाते वक्त कभी भी बिल का भुगतान कर देते थे।
विज्ञापन


विभाग में कर्मचारियों की कमी है। संविदा कर्मचारियों के भरोसे बिल जमा नहीं कराए जा सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है।

प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed