फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   committee report not gave to dm

जांच के तिलिस्म में फंसी नकरौंदा की सच्चाई

Sat, 21 Dec 2013 04:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Dec 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
committee report not gave to dm

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश की नकल के लिए प्रार्थनापत्र देने के ठीक पंद्रहवें दिन एसडीएम सदर मोहन सिंह बर्निया ने नकरौंदा में कुबेर भूमि खरीद प्रकरण के संबंध में एक और रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कोर्ट के आदेश की सत्यापित प्रति मिली कि नहीं।

विज्ञापन


पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
विज्ञापन


डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि अफसरों की बैठक में एसडीएम की रिपोर्ट और कागजात का अवलोकन किया जाएगा।

रिपोर्ट पर रहस्य
नकरौंदा प्रकरण में अभी भी यह रहस्य बरकरार है कि कुबेर प्लांटर्स ने खतौनी पर नाम चढ़ाए जाने के संबंध में हाईकोर्ट के आदेश की जो प्रति जिला प्रशासन को सौंपी थी, वह सही है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकरौंदा प्रकरण पर शुक्रवार को तीसरी रिपोर्ट सौंपी गई है। इसके पहले तत्कालीन एसडीएम रामजी शरण ने इस प्रकरण में रिपोर्ट दी थी। इसके बाद तत्कालीन एडीएम वित्त झरना कमठान की अगुवाई में गठित समिति ने रिपोर्ट दी थी।


जांच रिपोर्ट पर था विवाद
झरना कमठान के नेतृत्व वाली जांच समिति में एसडीएम मोहन सिंह बर्निया भी शामिल रहे हैं। लेकिन जांच रिपोर्ट पर विवाद पैदा हो जाने के बाद डीएम ने फिर जांच के आदेश किए थे और हाईकोर्ट के आदेश की सत्यापित प्रति लाने की जिम्मेदारी बर्निया को सौंपी थी।

दो दिन पहले तक बर्निया ने हाईकोर्ट के आदेश की सत्यापित प्रतिलिपि मिलने से इनकार किया था। डीएम ने बताया कि अफसरों की बैठक 25 दिसंबर को होगी।

पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

इसके साथ ही एक अंदेशा और जाहिर किया जा रहा है कि कुबेर प्लांटर्स ने नकरौंदा में जो प्लाटिंग की है उसमें ग्राम समाज की भूमि को भी बेच लिया है। जिला प्रशासन इसकी जांच करा रहा है।

नायब तहसीलदार की अगुवाई में दो बार टीम जांच के लिए मौके पर गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच में गड़बड़ी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed