फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   comment on religion on facebook.

फेसबुक में धर्म पर टिप्पणी करने से भड़के लोग

Thu, 30 Oct 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल) Updated Thu, 30 Oct 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
comment on religion on facebook.

फेसबुक में धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी से मंगलवार रात हल्द्वानी में काफी लोग आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन


फर्जी आईडी से की टिप्पणी
इस मामले में धार्मिक नेताओं ने बुधवार सुबह पुलिस के साथ बैठक कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जांच से पता चला कि महाराष्ट्र के किसी व्यक्ति ने फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर टिप्पणी की थी।

पुलिस ने इस पोस्ट को बंद करा दिया है। इंदिरानगर बड़ी मस्जिद निवासी मोहम्मद जिशान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई अंबर अली ने फेसबुक पर टिप्पणी को देखा था। उसने इसकी जानकारी बड़ी मस्जिद के मौलाना सैय्यद इरफान रसूल को दी।
विज्ञापन


धीरे-धीरे इस बात की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। मोबाइल पर देखने से पता चला कि एक टीवी चैनल ने पोस्ट किया था कि मोदी के डर से दाऊद भाग गया।

इसके बाद काफी लोगों ने दाऊद के खिलाफ टिप्पणी की। इनमें से ही एक व्यक्ति ने धर्म विशेष के खिलाफ काफी अशोभनीय टिप्पणी तुकबंदी के साथ फेसबुक में पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मस्जिद में बुलाई बैठक

उसने नाथू राम गोडसे के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। आक्रोश बढ़ने पर मौलाना सैय्यद इरफान ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और बुधवार सुबह बड़ी मस्जिद में बैठक बुलाई।


इस दौरान जामा मस्जिद के इनाम मुफ्ती मोहम्मद अली ने लोगों को समझाया और हंगामा कर रहे लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में सचिव हसीन अहमद खां वारसी, मतीन सिद्दीकी, सदर ताकीर हुसैन, आफताब अंसारी, दिलशाद, शाहिद रजा इमाम (रजा मस्जिद), एसपी सिटी पंकज भट्ट, कोतवाल कुलदीप सिंह असवाल और एलआईयू के लोग मौजूद थे। इस मामले में तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed