फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Command center provided platelets to 22 people

Dehradun News: कमांड सेंटर ने 22 लोगों को दिलाए प्लेटलेट्स

Mon, 04 Sep 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Command center provided platelets to 22 people
डेंगू के दौरान लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन के कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसीसी) में रविवार शाम सात बजे तक 69 कॉल आए। इनमें से 65 का तत्काल समाधान कर दिया गया। सबसे ज्यादा 37 कॉल फॉगिंग करवाने, 22 कॉल प्लेटलेट्स के लिए आए। जबकि तीन कॉल हॉस्पिटल में बेड दिलवाने, सात कॉल चिकित्सा परामर्श के लिए आए।
विज्ञापन

सेंटर से डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई। इसके बाद प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर अलग अलग ब्लड ग्रुप के 22 लोगों को प्लेटलेट्स के लिए डोनर्स उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन

प्रशासन की इस मुहिम में कुछ एनजीओ भी आगे आए हैं जिनमें लक्ष्य एनजीओ चलाने वाले केदार जोशी की ओर से डोनर्स उपलब्ध कराए गए। ऐसे एनजीओ या अन्य लोग 18001802525 पर संपर्क कर इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। कंट्रोल रूम शुरू होने से लेकर रविवार शाम तक कुल 365 कॉल आए हैं। इसमें प्लेटलेट्स के लिए 134, अस्पताल बेड के लिए 16, फॉगिंग के लिए 170, चिकित्सा परामर्श के लिए 42 अभी तक मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article