फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   comedian khayali in amar ujala.

डबल मीनिंग डॉयलॉग पर खुलकर बोले कॉमेडियन खयाली

Sat, 06 Feb 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
comedian khayali in amar ujala.

द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल सबसे सस्ती कॉमेडी है, इससे बचना चाहिए। अच्छे शब्दों में कॉमेडी करने के लिए काफी स्टडी करनी पड़ती है जो आजकल कम ही देखने को मिलती है।

विज्ञापन


गोद ली हुई 13 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए दून पहुंचे कॉमेडियन खयाली सहारन ने यह बातें कही। कॉमेडी नाइट विद कपिल के कलाकार किकू शारदा को गिरफ्तार करने पर खयाली ने कहा कि छोटी मानसिकता के लोग ऐसी हरकते कराते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे खयाली ने बताया कि वह अपनी गोद ली हुई 13 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए दून आए हैं। बेटी बचपन से बोल-सुन नहीं पाती। दून आए कॉमेडियन खयाली शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेडी पर नाराज होना छोटी मानसिकता

comedian khayali in amar ujala.

किकू की गिरफ्तारी के बाद कॉमेडियंस के किसी की नकल उतारने से डरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यदि हम किसी की नाम लेकर कॉमेडी कर रहे हैं तो इससे उन्हें खुश होना चाहिए। अक्सर वह लोग इससे नाराज होते हैं जो छोटी मानसिकता वाले होते हैं।

किकू की गिरफ्तारी पर कहा कि, राम-रहीम ने तो खुद फिल्म बनाई है और वो एक कलाकार हैं। जब अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों की नकल हो सकती है तो इनकी क्यों नहीं।

उन्होंने कॉमेडी में द्विअर्थी शब्दों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल वह लोग करते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं होता। बता दें कि खयाली लाफ्टर चैलेंज-2 और कॉमेडी सर्कस में काम कर चुके हैं। फिल्म बांबे टू गोआ, सिंह इज किंग, मुस्कुरा के देख जरा में भी उनकी भूमिका को सराहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed