फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colonel posted in Delhi sexually molest woman many time

दिल्ली में तैनात कर्नल ने पहले पिलाई शराब, फिर कई बार किया महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Dec 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Dec 2019 10:40 AM IST
सार

  • महिला ने दिल्ली के साउथ एवेन्यू थाने में दी थी शिकायत

विज्ञापन
Colonel posted in Delhi sexually molest woman many time
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दिल्ली में तैनात एक कर्नल ने पहले शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। कर्नल पर धोखा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल देहरादून के राजपुर में होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया। राजपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला का पति भी सेना में है। पति के दिल्ली में तैनाती के दौरान महिला का परिचय कर्नल आरके स्वन से हुआ। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गत फरवरी में कर्नल स्वन उसे देहरादून लेकर आया। देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर महिला को शराब का सेवन कराकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो कर्नल ने उससे शादी करने का झांसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चल रही मामले की जांच

आरोप है कि इसके बाद कर्नल ने फिर महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कर्नल की बातों पर महिला को शक होने लगा तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। महिला ने पिछले दिनों कर्नल के खिलाफ थाना साउथ एवेन्यू, दिल्ली में दुष्कर्म की शिकायत की।

घटनास्थल देहरादून के थाना राजपुर का क्षेत्र होने के कारण दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला ट्रांसफर कर दिया। राजपुर थाने की पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed