100 फीट गहरी खाई में अटकी बस, फिर एक चमत्कार ने बचा ली 38 जिदंगियां
नेशनल हाईवे पर दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद एक बस गहरी खाई में अटक गई। अंदर फंसी थी 38 लोगों की जान। जानिए कैसे एक चमत्कार ने बचा ली सभी जिदंगियां...
घटना पौड़ी गढ़वाल जनपद के दुगड्डा में हुई। दोपहर में 12 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर जीएमओयू की बस कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही थी। तभी मार्ग पर भेल्डा यात्री शेड के पास पौड़ी से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस अचानक मोड़ काटते समय जीएमओयू की बस से टकरा गई।
बस की रफ्तार अधिक होने के कारण ऊपर चढ़ रही जीएमओयू की बस घिसटकर खाई की ओर चली गई। बस की टक्कर होने के बाद बस को नीचे की ओर जाते देख खाई में गिरने की आशंका से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
100 फीट खाई देखकर अटकी यात्रियों की सांसे
सड़क के किनारे करीब सौ फीट खाई के ऊपर बस अटक जाने से लोगों की अटकी सांस वापस आई। जीएमओयू की बस से टकराने के बाद रोडवेज की बस भी वहीं पर खड़ी हो गई।
उन्होंने दोनों बस रुकते ही अफरा-तफरी में यात्रियों ने बस की खिड़कियों से सड़क पर कूद मार दी। अन्य यात्रियों ने साथी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दोनों बसों में सवार सवारियों को मामूली खरोंच आई है।
उन्हें दूसरी बस से भेजा गया। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। रोडवेज की बस को वहां से हटाने के बाद यातायात सुचारु हो गया।