फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   college teachar ia angry

शासन के रुख से डिग्री शिक्षक खफा

Tue, 17 Dec 2013 08:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Dec 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
college teachar ia angry

उच्च शिक्षा अनुभाग की ओर से हाल में जारी किए गए शासनादेश से अशासकीय महाविद्यालयों के डिग्री शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों का कहना है कि शासन नियमों को दरकिनार कर अशासकीय महाविद्यालयों को अपने काबू में करना चाह रहा है। इस संबंध में गढ़वाल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन(ग्रुटा) ने इस संबंध में डीएवी कालेज में एक बैठक आयोजित की।

विज्ञापन


यूजीसी के अनुसार छात्र-शिक्षक अनुपात लागू हो
बैठक में ग्रुटा में शिक्षकों ने कहा कि शासन द्वारा प्रबंध तंत्र से संचालित अशासकीय महाविद्यालयों के अधिकारों का अतिक्रमण किया जा रहा है जो कि संविधान के तहत अनुचित है। शासन ने यूजीसी के प्रावधानों से इतर प्रावधान मनमाने ढंग से लागू करने की अवैधानिक कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने यह प्रस्ताव पारित किया कि शासन द्वारा छात्र संख्या के अनुरूप पठन-पाठन की व्यवस्था लागू की जाए, जिसके अंतर्गत यूजीसी के अनुसार छात्र-शिक्षक अनुपात का पालन सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर लागू हो
शासन की आरे से संख्या में अनुपात में पर्याप्त शिक्षक भी नियुक्त किए जाएं। इसके साथ ही महाविद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरत के मुताबिक तैयार किया जाए। बैठक में फुक्टा अध्यक्ष डा. सुधीर गैरोला, महासचिव वीसी पांडे, ग्रूटा महामंत्री डा. डीके त्यागी, डा. वीपी जोशी, डा. अमिताभ, डा. आलोक श्रीवास्तव, डा. किरन सूद, डा. जीएस चौहान, डा. पुष्पा खंडूरी, डा. राकेश लाल शाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed