{"_id":"42ec04dc6e8df6bd0e48292854ca92f3","slug":"college-student-police-patanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा अंतिम बार बृहस्पतिवार सुबह को आठ बजे हॉस्टल से क्लास के लिए गई थी, लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन
दिल्ली से पहुंचे छात्रा के पिता ने थाना बहादराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बीए की छात्रा थी
लापता छात्रा पतंजलि विवि में बीए में प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार को क्लास जाने के लिए सुबह आठ बजे हॉस्टल से निकली, लेकिन नहीं पहुंची।
विज्ञापन
साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी दोपहर में वार्डन को दी। वार्डन ने उसको कमरे आदि में तलाश किया, लेकिन उसकी जानकारी नहीं हो सकी।
परिजनों को दी सूचना
काजल के परिजनों को वार्डन ने सूचना दी। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार शाम परिजन पतंजलि विवि पहुंचे और के बारे में अन्य संभावित स्थानों पर जानकारी की, लेकिन उसके कहीं भी पहुंचने आदि की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को छात्रा के पिता विनोद कुमार ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके अलावा छात्रा के बारे में अन्य थाने की पुलिस को सूचना की गई है।