फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   code of conduct for panchayat elections

11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

Sun, 09 Feb 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Feb 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
code of conduct for panchayat elections

मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यभार संभालते ही उत्तराखंड में बढ़-चढ़कर की जा रही घोषणाओं का दौर 11 फरवरी से थम जाएगा और चालू हो जाएगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता।

विज्ञापन


सरकार कर रही कोशिश
सरकार की कोशिश है कि इससे पहले ही अधिक से अधिक योजनाएं फाइलों से निकलकर जमीन पर आ जाएं, लिहाजा देर रात तक अधिसूचनाएं भी जारी की जा रही हैं।

इतना ही नहीं, बहुगुणा सरकार की घोषणाओं की अधिसूचना भी जारी की जा रही है ताकि नौ फरवरी को प्रदेश में एक साथ होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में उन्हें भी जोड़ा जा सके।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में ही वित्त विभाग ने चार दर्जन से अधिक योजनाओं को स्वीकृति दी है। प्रभारी मंत्रियों को जिन जिलों में शिलान्यास के लिए भेजा गया है उनमें देर रात तक कई नई योजनाएं भी शामिल होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार-रविवार की छुट्टी निरस्त
सरकार के पास रविवार और सोमवार का समय शेष है। आलाधिकारियों की शनिवार-रविवार की छुट्टी निरस्त कर उन्हें सचिवालय बुलाया गया है ताकि घोषणाओं को आचार संहिता से पहले मूर्त रूप दिया जा सके।

प्रदेश भर में विभिन्न विभागों में खाली पदों का बैकलॉग भरने के लिए प्रावधिक शिक्षा परिषद को सोमवार को अधिसूचना जारी करने को कहा गया है। रविवार तक सभी विभाग अपने खाली पदों की सूचना देंगे।

उधर, राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तय तारीखों के मुताबिक चुनाव की तैयारी में जुटा है। निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन का कहना है कि 11 फरवरी को पंचायत चुनाव की आचार संहिता अधिसूचित हो जाएगी। अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि पंचायत चुनाव टलवाले के लिए सरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

उद्घाटन आज
9 फरवरी को प्रदेश के सभी 13 जिलों में 146 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 1027 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, चार दर्जन से अधिक योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति।


आज उत्तरकाशी कोउपकृत करेंगे सीएम
प्रदेश भर में रविवार को एक साथ होने वाले उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद उत्तरकाशी जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां तमाम नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

पहले भटवाड़ी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उसके बाद तीन बजे उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

दो नए पुलिस जनपद
हरिद्वार में मेला क्षेत्र को अलग कुंभ पुलिस जिला और हरिद्वार ग्रामीण को पुलिस जनपद का दर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed