{"_id":"19eb7bf583dac4483fc1ad1a8f95a6c7","slug":"code-of-conduct-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता तोड़ने में भाजपा नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता तोड़ने में भाजपा नंबर एक
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहिता का ज्ञान लगभग हर राजनीतिक दल के लोगों को है, लेकिन कानून तोड़ने के मामले में कोई भी दल दूध का धुला नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी तक आचार संहिता तोड़ने में सबसे आगे भाजपा है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। मुख्यमंत्री हरीश रावत भी आचार संहिता तोड़ने के फेर में फंस गए थे।
विज्ञापन
बगैर अनुमति पदयात्रा करने पर जिला प्रशासन मुख्यमंत्री को भी चेतावनी नोटिस जारी कर चुका है।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सबसे पहले 18 मार्च को रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के समर्थकों को 14 वाहनों के काफिले के साथ पकड़ लिया था।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
जिसके लिए उन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया गया था। फिर भी भाजपा द्वारा लगातार दो दिनों तक आचार संहिता का उल्लंघन का मामला रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल का कहना है कि एक काफिले में 10 से अधिक वाहनों के चलने की अनुमति नहीं है।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
अभी तक बिना अनुमति पोस्टर लगाने, रैली निकालने समेत भाजपा की 16 गड़बड़ियां रिटर्निंग ऑफिसर के प्रकाश में आई हैं।
वहीं, कांग्रेस पर बगैर अनुमति पदयात्रा करने, सरकारी खंभे पर होर्डिंग्स लगाने समेत पांच शिकायतें जांच के दौरान मिलीं हैं।
पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी
सबसे अधिक कायदे कानून पर चलने का दंभ भरने वाली आम आदमी पार्टी पर भी तीन बार आचार संहिता तोड़ने की शिकायत हुई है।
इतनी ही संख्या में शिकायतें बसपा पर हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और शिवसेना पर आचार संहिता तोड़ने की दो-दो और पीस पार्टी पर एक शिकायत दर्ज की गई है।