फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coaching center operators descended against the state government

प्रदेश सरकार के विरोध में उतरा कोचिंग सेंटर

Thu, 24 Sep 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Coaching center operators descended against the state government
तीर्थनगरी में कोचिंग सेंटर बंद होने से प्रदेश सरकार के खिलाफ त्रिवेणीघाट में प्रदर्शन करते कोचि - फोटो : RISHIKESH
कोचिंग सेंटरों की तुलना स्कूलों से न करे सरकार
विज्ञापन

-प्रदेश सरकार के विरोध में उतरे कोचिंग सेंटर संचालक
ऋषिकेश। छह महीने से बंद तीर्थनगरी के कोचिंग सेंटर संचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को कोचिंग सेंटर के शिक्षकों ने शिक्षा एवं शिक्षकों को बचाओ, शिक्षकों का अधिकार न छीने सरकार की नारेबाजी कर आक्रोश जताया है।

तीर्थनगरी के कोचिंग सेंटरों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार शाम त्रिवेणीघाट में एकत्रित होकर आक्रोश जताया। शिक्षकों ने बीते दिनों देहरादून में एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक की मौत पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कोचिंग सेंटर के शिक्षकों ने कहा कि बीते छह महीनों से कोचिंग सेंटर बंद हैं। सरकार इनकी सुध नहीं ले रही है। प्रदेश सरकार कोचिंग सेंटर की तुलना स्कूलों से कर रही है। स्कूल की फीस आ ही रही है, स्कूल को परेशानी नहीं है। वहीं प्रदेश सरकार कोचिंग सेंटर खुलने नहीं दे रही। कोचिंग सेंटरों को खोलने के लिए प्रदेश सरकार गाइडलाइन बनाए, हम उन्हीं के नियम पर चलेंगे। यदि प्रदेश सरकार जल्द ही कोचिंग सेंटरों के प्रति उचित कार्रवाई नहीं करती तो हम लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर हो जाएंगे। इस मौके पर संजय सिलस्वाल, मुकेश अग्रवाल, पंकज कपरुवाण, सोनल कुकरेती, हिमीत कक्कड़, हिमांशु बिष्ट, गौरव, तरुण गुप्ता, रविंद्र भट्ट, विजय आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed