{"_id":"51b7d2db360f235ffedf1d6335de38b9","slug":"cng-vikram-demand-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में उठी सीएनजी विक्रम चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में उठी सीएनजी विक्रम चलाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
राजधानी दून के आढ़त बाजार के निवासियों ने बुधवार को डीएम को पत्र भेजकर शहर में डीजल से चलने वाले विक्रमों पर पाबंदी लगा इनके स्थान पर सीएनजी और एलपीजी विक्रम चलवाने की मांग की। उनका कहना है कि डीजल विक्रम शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण बने है। जबकि देश के सभी बड़े शहरों में डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन
शहर में चलते हैं आठ सौ विक्रम
पत्र में बताया कि शहर में आठ सौ विक्रमों का संचालन होता है। विक्रम अन्य वाहनों की तुलना में अधिक धुंआ छोड़ते हैं, जिससे शहर की आबोहवा धुंधली होती जा रही है।
विज्ञापन
पत्र भेजने वालों में शंकर दत्त जोशी, अमित सेमवाल, नितेश चौधरी, रश्मि शर्मा, मीरा बलूनी, दीपक राणा, सुभाष पंत, दुर्गा देवी, महेश सिंह राणा, मनोज सिंह नेगी, अंकित गौतम, मीनाक्षी रतूड़ी, कमला थपलियाल, संजय सिंह रावत, मनोज नेगी, सीमा चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन