{"_id":"63308d5596de6215fb0e966e","slug":"cng-city-buses-autos-vikram-will-fill-up-in-doon-city-news-drn4237920197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: दिल्ली की तर्ज पर अब राजधानी दून में भी फर्राटा भरेंगी सीएनजी सिटी बसें, आटो, विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: दिल्ली की तर्ज पर अब राजधानी दून में भी फर्राटा भरेंगी सीएनजी सिटी बसें, आटो, विक्रम
Mon, 26 Sep 2022 09:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:13 PM IST
सार
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि दून की सड़कों पर अधिक से अधिक सीएनजी वाली सिटी बसें, ऑटो, विक्रम संचालित हों और राजधानी में प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके, इसके लिए सरकार और परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर सीएनजी प्रोत्साहन नीति का मसौदा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सीएनजी बस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों की तर्ज पर अब राजधानी में भी सीएनजी वाली सिटी बसें, ऑटो, विक्रम फर्राटा भरते नजर आएंगे। परिवहन विभाग ने सीएनजी प्रोत्साहन नीति का मसौदा तैयार किया है। जिसे जल्द ही संभागीय परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में पारित कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि दून की सड़कों पर अधिक से अधिक सीएनजी वाली सिटी बसें, ऑटो, विक्रम संचालित हों और राजधानी में प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके, इसके लिए सरकार और परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर सीएनजी प्रोत्साहन नीति का मसौदा तैयार किया गया है। इस मसौदे को जल्द ही होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में पेश किया जाएगा। फिलहाल राजधानी में पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों का संचालन हो रहा, जिससे साल दर साल प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
आरटीओ के मुताबिक, सीएनजी प्रोत्साहन नीति लागू न होने से सीएनजी आधारित सिटी बसों, आटो, विक्रम का पंजीकरण नहीं किया जा रहा था। मसौदे को अगर संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में पारित कर दिया जाता है तो भविष्य में सीएनजी आधारित सिटी बसों, आटो, विक्रम के पंजीकरण के साथ संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही सिटी बस, आटो, विक्रम संचालकों से अनुरोध किया जाएगा कि वे भी अपनी गाड़ियों में सीएनजी किट लगवा लेें।
विज्ञापन