फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CNG and e-buses will run in Chardham Yatra in uttrakhand

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में चलेंगी सीएनजी और ई-बसें, यात्रियों को मिलेगा सस्ती और सुरक्षित यात्रा का लाभ

Fri, 01 Apr 2022 12:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 12:38 PM IST
सार

विधानसभा स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री  चंदनराम दास ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार सीएनजी और ई-बसें भी संचालित की जाएं, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके। इसके लिए 100 दिन का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
CNG and e-buses will run in Chardham Yatra in uttrakhand
चारधाम यात्रा - फोटो : SELF

विस्तार

देहरादून में इस बार चारधाम यात्रा में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें भी संचालित की जाएंगी। बृहस्पितवार को परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन महकमा चारधाम यात्रा को सुलभ बनाए।

विज्ञापन


विधानसभा स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, निगम की एमडी सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मंत्री चंदनराम दास ने सबसे पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा का सुलभ संचालन बताई।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार सीएनजी और ई-बसें भी संचालित की जाएं, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...जोर का झटका : उत्तराखंड में आज से 2.68 फीसदी महंगी हुई बिजली, नया टैरिफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन निगम के लिए अलग से योजना बनाने को कहा है। निगम वर्तमान में 100 करोड़ के घाटे में बताया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम की आय बढ़ाने के लिए वह जल्द ही यूनियनों और अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करेंगे। हर हाल में निगम को घाटे से उबारना है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों का अब फरवरी का वेतन बकाया है जो जल्द जारी होगा। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित कर उस हिसाब से काम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed