{"_id":"573e37bd4f1c1b5758ac79fd","slug":"cmo-of-eight-district-will-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेंगे आठ जनपदों के सीएमओ, राज्यपाल ने जताई थी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेंगे आठ जनपदों के सीएमओ, राज्यपाल ने जताई थी आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 May 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल केके पॉल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में आठ जनपदों के सीएमओ बदले जाएंगे। अपर निदेशक रैंक के अधिकारी सीएमओ पद पर तैनात होते हैं, लेकिन सियासी दखल के चलते संयुक्त निदेशक रैंक के अधिकारियों को जिले का प्रभार सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्यपाल ने सीएमओ की तैनाती पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अपर निदेशकों को ही तैनात करने का निर्देश गया। शासन ने अपर निदेशक रैंक के अधिकारियों की सूची तैयार कर फाइल स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के अनुमोदन के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
यह है मामला
स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक रैंक के कई अधिकारी मौजूद होने के बाद संयुक्त निदेशक रैंक के अधिकारियों को प्रभार सौंपा हुआ है। सेवा नियमावली के तहत अपर निदेशक ही सीएमओ के पद पर तैनात किया जा सकते हैं, लेकिन कई बार मुद्दा उठने के बाद भी सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्यपाल के आदेश पर शासन ने अपर निदेशकों को सीएमओ बनाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सीएमओ के तबादला प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री को भेजा है।