फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Adityanath said in Haridwar now everything is fine in Uttar Pradesh which is free from riots violence

Haridwar: बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, पहले था माफियाराज; दंगा, गुंडा, डंडा मुक्त उत्तर प्रदेश में अब सब चंगा

Fri, 06 Feb 2026 08:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Feb 2026 08:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज समाधि मंदिर स्थापना समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में व्यवस्था को कोसा जाता था। आज आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said in Haridwar  now everything is fine in Uttar Pradesh which is free from riots violence
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाधि मंदिर स्थापना समारोह में लोकार्पण करने हरिद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से संत परंपरा में शिष्य और गुरु की महत्ता और इसके संवाहकों की प्रशंसा की। उन्होंने संत परंपरा से सत्ता के संवाहक बनीं शक्तियों का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व के हालात पर चर्चा की और वर्तमान परिदृश्य को भी रखा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगा, गुंडा, डंडा मुक्त उत्तर प्रदेश में अब सब चंगा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में व्यवस्था को कोसा जाता था। आज आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश आगे बढ़ा है। रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, रामभक्तों को अपमानित किया जाता था। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित था। आज सब में बदलाव है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर ही रामराज्य की परिकल्पना की पहली शुरुआत है।
विज्ञापन


कोटद्वार 'बाबा' विवाद: यूपी बॉर्डर पर रोका आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला, दीपक को की वीडियो कॉल
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माघ मेला जो कभी कल्पवासियों का मेला होता था आज वहां पौष पूर्णिमा से लेकर अब तक 21 करोड़ श्रद्धलु त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले लूट आधारित तंत्र उत्तर प्रदेश में था। प्रदेश में अब अराजकता, दंगे फसाद नहीं हैं।

आज किसान वास्तव में अन्नदाता बन गया है। कामगार, कारीगर स्वरोजगार से जुड़ गए, यही ग्राम स्वरोजगार की अवधारण को दर्शाता है। स्वरोजगार भारत का मूल था आज फिर से उसी पुरानी परंपराओं से देश को जोड़ा जा रहा है। ग्राम स्वराज की परिकल्पना को फिर से साकार किया जा रहा है।

राष्ट्र के मूल्यों से स्वामी ने नहीं किया समझौता
योगी आदित्यनाथ ने भारत माता मंदिर से जुड़ा संस्मरण सुनाते हुए कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक थे। 1982 में भारत माता मंदिर के लोकार्पण में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तत्कालीन सर संघ चालक बाल साहब देवरस के साथ शामिल हुईं। यह अकल्पनीय संयोग था, इसमें राष्ट्राध्यक्ष के सम्मान के साथ राष्ट्र के मूल्यों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। स्वामी सत्यमित्रानंद ने अपने नाम के अनुरूप कार्य किया।

सीएम धामी को दी शुभकामनाएं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। राज्य आज विकास के आयाम लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के निर्देशन में विकास और विरासत को संजोकर कार्य कर रहे हैं। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।

जब संत करने लगे उद्घोष
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंडलेश्वर डॉ. हरिचेतनानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधन के लिए आमंत्रित करते उन्हें राष्ट्र का भविष्य कहकर संबोधित किया। इस पर सामने बैठे संत, महंत जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed