फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Baba controversy: Azad Samaj Party state president convoy stopped at UP border, Deepak receives a vide

कोटद्वार 'बाबा' विवाद: यूपी बॉर्डर पर रोका आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला, दीपक को की वीडियो कॉल

Fri, 06 Feb 2026 07:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Feb 2026 07:41 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपक कुमार से मिलने कोटद्वार पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kotdwar Baba controversy: Azad Samaj Party state president convoy stopped at UP border, Deepak receives a vide
यूपी बॉर्डर पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष को रोका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाम को लेकर फैले धार्मिक उन्माद के बीच कोटद्वार में दीपक कुमार से मिलने आ रहे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को पुलिस ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर रोक दिया। काफी जद्दोजहद के बाद केवल प्रदेश अध्यक्ष को ही दीपक से मिलने के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपक कुमार से मिलने कोटद्वार पहुंचे थे। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर कौड़िया चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान उनके काफिले को रोक लिया गया। एएसपी चंद्रमोहन सिंह के अलावा पौड़ी जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने दीपक कुमार से सामान्य बातचीत कर लौट जाने की बात कही। काफी जद्दोजहद के बाद केवल महक सिंह के वाहन को ही कोटद्वार में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


अन्य वाहनों में सवार भीम आर्मी के जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रधान साबुद्दीन, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत रानीपुर नंगला के ग्राम प्रधान एवं आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुखवीर हल्दिया, आसपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी शादमान शेख एवं नजीबाबाद निवासी पार्टी कार्यकर्ता अयाज अंसारी को कौड़िया चेकपोस्ट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार 'बाबा' बवाल: जामा मस्जिद के पेश इमाम ने जनता से की अपील, कहा-भाई चारे संग रहें, विरासत को कायम रखें

वहीं, आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के दीपक कुमार से मिलने आने की सूचना मिलने पर कोटद्वार से बड़ी संख्या में युवक सीधे दीपक कुमार के जिम पर ही पहुंच गए। महक सिंह ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर इंसानियत का फर्ज अदा करने की बात कही। वहीं, इस दौरान दीपक कुमार की वीडियो कॉल पर आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना संसदीय क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर से सीधी बात कराई गई। सांसद चंद्रशेखर ने उन्हें बताया कि बृहस्पतिवार को वे उनसे मिलने आने वाले थे, किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए।

पुलिस ने और कड़ा किया पहरा
पौड़ी पुलिस प्रशासन उत्तर प्रदेश से जुड़ी प्रदेश की सीमाओं पर लगातार कड़ी चौकसी बरत रहा है। मामले को तूल देने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed