फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm yogi adityanath father Anand Singh Bisht passes away, uttarakhand governor went his home to console

उत्तराखंड राज्यपाल पहुंची सीएम योगी आदित्यनाथ के घर, परिवार को दी सांत्वना

Wed, 22 Apr 2020 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, यमकेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, यमकेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath father Anand Singh Bisht passes away, uttarakhand governor went his home to console
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंची राज्यपाल महामहिम बेबीरानी मौर्य - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की राज्यपाल महामहिम बेबीरानी मौर्य आज बुधवार को यमकेश्वर के पंचूर गांव स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंची। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर परीवारजनों को सांत्वना दी। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य आज सुबह दस बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पंचूर गांव पहुंची। वह यहां करीब तीस मिनट तक रुकी। उनके साथ पौड़ी के जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार की सुबह 10:44 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। योगी आदित्यनाथ इस दौरान मौजूद नहीं रहे। बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed