फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm visit in rudraprayag distrist.

जिंदा दिल कौमें हालात बदल देती हैं : हरीश रावत

Sat, 08 Nov 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) Updated Sat, 08 Nov 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
cm visit in rudraprayag distrist.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जो कौमें जिंदा दिल होती हैं, वे हालात बदल देती हैं। ऐसा ही केदारघाटी के लोगों ने भी किया है। संघर्ष के साथ कमर कसते हुए आपदा प्रभावितों ने आगे बढ़ने का काम किया है, जो उत्साहित करने के साथ प्रेरणादायी भी है।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य के विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खेती को बढ़ावा देने के लिए भी लोगों से खेती की ओर लौटने का अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन माह में सभी स्कूलों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। डॉक्टर की कमी को देखते हुए फार्मासिस्टों को छह माह का एडवांस ट्रेनिंग देकर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस मौके पर सरकार की उपलब्धियां गिनाना भी नहीं भूले। कहा टनल के माध्यम से सड़क नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा। महिला समूहों को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन को प्रति लीटर चार रुपये बोनस देने की बात भी कही। कहा कि पौधारोपण के लिए भी बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए भी सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

मुख्यमंत्री ने की यह घोषणाएं

cm visit in rudraprayag distrist.

- अगस्त्यमुनिक में बहुद्देश्यीय मंच, मैदान के रीवर फ्रंट का सुंदरीकरण और जीआईसी में पुस्तकालय/सभागार के लिए 51 लाख रुपये।
- केदारघाटी में फ्रूट प्रोसिंग, माली प्रशिक्षण और मृदा प्रशिक्षण के लिए मल्टीपल प्रशिक्षण केंद्र।
- जगोट/कमसाल में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
- चंदनगर में पशु सेवा केंद्र।
- पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में पीजी स्तर पर एक अन्य विषय को मान्यता।
- अगस्त्यमुनि में पार्किग की घोषणा।
- केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 20 किमी के रास्तों के निर्माण की घोषणा।

इन्हें किया सम्मानित
आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य करने वाले डा. आशुतोष किमोठी, सर्जन आनंद बोहरा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षाधिकारी पुष्कर सिंह कंडारी, विक्रम सिंह रावत।

'मेरी नजर शैला के हैंड बैग पर होती है'
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब भी केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत उनसे मिलने आती हैं, तो उनकी नजर उनके बैग पर होती हैं। वे कागजों का पुलिंदा एक मुश्त न खोलकर एक-एककर खोलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed