CM ने किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का भूमि पूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिर प्रदेश के क्रिकेटरों का सपना पूरा होने की आस बंध गई है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल और ओएनजीसी के प्रबंधक सुधीर वासुदेवा ने भूमि पूजन के साथ रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम रविवार को शुरू करवा दिया।
दो साल में होगा काम पूरा
कार्यदायी कंपनी को दो साल में स्टेडियम का निर्माण करना है। हालांकि कंपनी का दावा है कि वह 18 महीने में ही स्टेडियम तैयार कर देगी।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में 15 नवंबर 2012 को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था। एक साल दस दिन बाद रविवार को भूमि पूजन किया गया।
पहले भी बनाएं हैं स्टेडियम
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि स्टेडियम अतुलनीय होगा। इससे खिलाड़ियों को तो सुविधा मिलेगी ही, यह ईको फ्रेंडली भी होगा।
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण के लिए 237 करोड़ रुपये का बजट तय है। निर्माण का जिम्मा मुंबई की सापूरजी-पालमजी कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने नागपुर और पुणे में भी स्टेडियम बनाए हैं।
इस दौरान खेल सचिव अजय प्रद्योत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रायपुर विधायक उमेश शर्मा, मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, उपनिदेशक खेल अजय अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, अर्जुन अवार्डी पद्म बहादुर मल्ल आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम का मॉडल लांच
भूमि पूजन के साथ ही स्टेडियम का निर्माण कर रही कंपनी और आर्किटेक्ट ने स्टेडियम का माडल लांच किया। इस दौरान प्रजेंटेशन के जरिये स्टेडियम के वास्तविक रूप का प्रोमो भी दिखाया गया।
ओएनजीसी ने बढ़ाया बेटे को आगे
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम निर्माण के लिए ओएनजीसी के सहयोग का धन्यवाद किया। बताया कि उनका बेटा सौरभ 13 साल की उम्र में गोल्फ टीम में शामिल होकर स्काटलैंड गया था। इसके बाद ओएनजीसी ने उसे मदद की। बता दें कि ओएनजीसी अब तक निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये दे चुकी है।
सचिन को दी बधाई
क्रिकेट से संन्यास के बाद इन दिनों मसूरी में छुट्टियां बिता रहे सचिन तेंदुलकर को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भारत रत्न मिलने पर बधाई दी। कहा कि सचिन के मसूरी आने से दुनियाभर में उत्तराखंड के सुरक्षित होने का संदेश जाएगा।