{"_id":"d561defe099fd727f63ecd6d0fd9b999","slug":"cm-vijay-bhuguna-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में ‘सत्ता संग्राम’ पर भाजपा की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में ‘सत्ता संग्राम’ पर भाजपा की नजर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच हालात पर भाजपा नेताओं की भी पैनी नजर है। दो दिन पहले पीडीएफ (प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट) कोटे के एक मंत्री की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात ने माहौल को गर्मा दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि पार्टी अपनी तरफ से कोई पहल नहीं करेगी। लेकिन परिस्थितियों ने पलटी मारी तो कुछ भी हो सकता है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पीडीएफ के विधायक उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
चार दिन से चल रही सीएम बदलने की चर्चा
पिछले चार दिनों से मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बदलने की चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा का फोकस वैसे तो 2014 के लोकसभा चुनाव पर है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल इस घटनाक्रम को भी अनदेखा नहीं कर रहा।
विज्ञापन
भाजपा को लग रहा है कि यदि नेतृत्व परिवर्तन हुआ और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत को मौका नहीं मिला तो उनके समर्थक बगावत भी कर सकते हैं। और, यदि इनका संख्याबल दलबदल विरोधी कानून की औपचारिकता पूरी कर गया तो फिर कांग्रेस को दिक्कत होगी।
बगैर शर्त समर्थन देने की जरूरत
जानकारों के मुताबिक ऐसी परिस्थितियां भी बनने के आसार हैं, जब किसी धड़े को बगैर शर्त समर्थन देने की जरूरत पड़े।
हालांकि, पार्टी का एक धड़ा उस सूरत में निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाने के पक्ष में हैं, जब कांग्रेस खुद ही सत्ता से बाहर हो जाए। दो दिन पहले पीडीएफ (सरकार को समर्थन दे रहे गैर कांग्रेसी विधायकों का मोर्चा) के एक मंत्री की मुलाकात भाजपा के नेताओं से हुई। एक वरिष्ठ नेता बाहर थे तो उनसे फोन पर बात हुई। बात कराने में टिहरी जिले के एक विधायक की अहम भूमिका रही है।
पीडीएफ के विधायक संपर्क में हैं। प्रदेश में अस्थिरता है, लेकिन हम तोड़-फोड़ नहीं करेंगे। पहले भी पीडीएफ और कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में थे। फिलहाल तो पूरा ध्यान आपदा प्रभावित क्षेत्रों व लोकसभा चुनाव पर है। लेकिन यह महत्वपूर्ण रहेगा कि परिस्थितियां कैसी है। हम अपनी सेंट्रल लीडरशीप को हर रोज अपडेट भी कर रहे है।-तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश में सरकार स्थायी है और रहेगी: बहुगुणा
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर कहा कि प्रदेश में स्थायी सरकार है और रहेगी। बुधवार को इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने ‘ऑल इज वेल’ कहा था। बृहस्पतिवार को उनसे पत्रकारों ने इसका मतलब भी पूछा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, मैं तो वेल हूं अगर कोई बीमार है तो मैं क्या करूं।
भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी के सरकार बनाने के दावे पर कहा कि वह स्वप्न देख रहे हैं। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। पीडीएफ का समर्थन सेकुलर सरकार को है।