फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm vijay bahuguna will resign from his post

उत्तराखंड के CM बहुगुणा ने सौंपा इस्तीफा

Fri, 31 Jan 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Jan 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
cm vijay bahuguna will resign from his post

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शुक्रवार को राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी को इस्तीफा सौंप दिया। जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। इस दौरान उन्होंने विधायकों से अपील की है कि सभी विधायक सोनिया गांधी द्वारा सीएम चुने जाने का प्रस्ताव पारित करें।

विज्ञापन


पढ़ें, राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम
विज्ञापन


इस बीच खाली कुर्सी पर सबसे प्रबल दावा केंद्रीय मंत्री हरीश रावत का माना जा रहा है, अगर पिछले दो सत्ता परिवर्तनों की तरह इस बार भी उनके खिलाफ कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो। विधानमंडल की बैठक में नेता का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलाकमान की ओर से नए मुख्यमंत्री की घोषणा

cm vijay bahuguna will resign from his post

पहली फरवरी को प्रदेश को आठवां मुख्यमंत्री मिल जाएगा। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा शुक्रवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप ‌दिया गया।

पढ़ें, गजब, जूता बना मोबाइल चार्जर, बल्ब भी जला

इसके बाद अब आलाकमान की ओर से नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। जिस पर पहली फरवरी को विधान मंडल दल की बैठक में मुहर लगेगी। कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर गुरुवार को देहरादून पहुंचे।

पढ़ें, सीएम बहुगुणा को मिलता है विधायक से कम वेतन

उन्होंने राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी से मुलाकात भी की। हालांकि उनका कहना है कि यह शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने बताया कि पहली फरवरी को विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है।

पूरे दिन चलती रहीं इस्तीफा देने की खबरें

cm vijay bahuguna will resign from his post

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की खबरें गुरुवार पूरे दिन चलती रहीं। मुख्यमंत्री को शुक्रवार सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच राजभवन से समय मिला थ्‍ाा।

पढ़ें, उत्तराखंड को 14 साल में मिले 7 मुख्यमंत्री

दिन भर लगते रहे कयास
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के इस्तीफे की सूचना के साथ नए मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर कयास चलते रहे। केंद्रीय मंत्री हरीश रावत का खेमा पूरी तरह से आश्वस्त तो दिखा लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था।

पढ़ें, विदाई के बाद ये होगा बहुगुणा का नया ठिकाना

वहीं दोपहर में जैसे ही सूचना आई कि सतपाल महाराज भी अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिलकर दावा ठोक रहे हैं तो फिर समीकरण बदलते दिखे। इंदिरा हृदयेश दिल्ली में ही हैं और हरीश रावत के नाम पर सहमति न बनने की दिशा में अपना दावा ठोक रही हैं।

हरीश का आगमन तय!

cm vijay bahuguna will resign from his post

काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार हरीश रावत को उत्तराखंड की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है। इससे अब रावत की ताजपोशी तकरीबन तय है। इस फैसले की अब औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

पढ़ें, राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शुक्रवार को देहरादून पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में विधायक कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर मुहर लगाएंगे। अंतिम समय में कोई बदलाव नहीं हुआ तो रावत वसंत पंचमी यानी 4 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांटों भरा ताज, चुनौतियां बेशुमार

cm vijay bahuguna will resign from his post

हालांकि प्रदेश के जो सियासी हालात हैं उसमें मुख्यमंत्री का ताज कांटों भरा ही होगा। सरकार के मुखिया के तौर पर रावत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए पिछली सफलता दोहराने की है।

पढ़ें, गजब, जूता बना मोबाइल चार्जर, बल्ब भी जला

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराया था। लेकिन अब केंद्र की मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली सरकार व प्रदेश की बहुगुणा सरकार के प्रति लोगों की भारी नाराजगी कहीं चुनावों में भारी न पड़े इसलिए इसलिए प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया गया।

पढ़ें, सीएम बहुगुणा को मिलता है विधायक से कम वेतन

इसके अलावा रावत के सामने आपदा से कराह रहे पर्वतीय जिलों के बाशिंदों के जख्मों पर मरहम लगाने की भी चुनौती होगी। लगभग आठ माह गुजर जाने के बाद भी पीड़ितों को वायदों और आश्वासनों की घुट्टी ही मिली है। कर्मचारी असंतोष, बेलगाम अफसरशाही और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था भी रावत की भरपूर अग्निपरीक्षा लेंगे।

कौन देगा अपनी सीट
हरीश रावत प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते हैं तो उनकी पार्टी नहीं बल्कि भाजपा का एक विधायक अपनी सीट उन्हें सौंपने जा रहा है। ऐसा ही कुछ भाजपा कार्यकाल में भुवन चंद्र खंडूरी के समय हुआ था।

पढ़ें, उत्तराखंड को 14 साल में मिले 7 मुख्यमंत्री

वहीं, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए भाजपा के विधायक किरण मंडल ने सितारगंज सीट छोड़ी थी। हरीश रावत ने आलाकमान के सामने विधायकों की संख्या के लिए यही तर्क रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed