{"_id":"05852783250d3562b78b47b3adc04345","slug":"cm-vijay-bahuguna-will-meet-with-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन पोर्टल हुआ फेल, दरबार लगाएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन पोर्टल हुआ फेल, दरबार लगाएंगे सीएम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का बंद हुआ जनता दरबार एक बार फिर खुलेगा।
विज्ञापन
पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को जनता आयोजित किया जा रहा है। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन समस्याओं को सुनेंगे।
पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार
विज्ञापन
गौरतलब है कि आपदा से पहले सरकार ने समाधान वेब पोर्टल लांच कर जनता दरबार को गुडबाय किया, लेकिन ऑनलाइन सुनवाई नहीं होने पर अब दोबारा मुख्यमंत्री जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल
6 माह बाद नए साल पर मुख्यमंत्री ने जनता से मिलने का फैसला किया है। सीएम हाउस पर जनता मिलन कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो रहा है, जिसके तहत 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन समस्याएं सुनी जाएंगी।
मुख्यमंत्री आवास पर जनता मिलन कार्यक्रम होता था, लेकिन समाधान लांच कर सीएम उम्मीद जता रहे थे कि जनता ऑनलाइन अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा देगी। जनता ने समस्याएं पहुंचाई तो जरूर लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात
अब एक बार फिर मुख्यमंत्री सीधे जनता से मुखातिब होकर समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आनंद बहुगुणा ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।