{"_id":"6b3c08e5e06be895cb91de7bc4e9f748","slug":"cm-vijay-bahuguna-seen-active-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव की 'बयार' के बीच शहर में नजर आए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव की 'बयार' के बीच शहर में नजर आए सीएम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच विजय बहुगुणा सोमवार को देहरादून के मुख्यमंत्री की तरह नजर आए। सुबह उन्होंने प्रेमनगर में बसे विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के कागजात बांटे।
विज्ञापन
तीन फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास
दोपहर में शहर के लोगों के लिए तीन फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस मौके पर गांधी इंटर कॉलेज में एक भवन का लोकार्पण भी किया। शाम को माजरा में 33 केवी के बिजली सब स्टेशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कटौती रोकने के लिए अतिरिक्त बिजली खरीदने का निर्देश भी दिया। इस तरह मुख्यमंत्री ने शहरवासियों के लिए कई सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर डाला।
विज्ञापन
तीन फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास
सोमवार को ही मुख्यमंत्री ने शहर में बनने वाले तीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का शिलान्यास किया। ये ब्रिज तहसील चौक, दर्शन लाल चौक और गांधी पार्क के सामने बनेंगे। इनका निर्माण का खर्च निजी कंपनी उठाएगी।
इसके एवज में कंपनी को ब्रिज पर विज्ञापन होर्डिंग लगाने का अधिकार मिलेगा। ब्रिज की चौड़ाई तीन मीटर होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग तीन करोड़ की विकास योजनाओं, घंटाघर से दिलाराम चौक तक अंडर ग्राउंड बिजली की लाइनें बिछाने के कार्य का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।
गांधी स्कूल में भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गांधी स्कूल में एमडीडीए द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में अगले शैक्षणिक सत्र से जीव विज्ञान और कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।
इस काम की जिम्मेदारी उन्होंने क्षेत्रीय विधायक राजकुमार को सौंपी। इस मौके पर बहुगुणा ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। बच्चों को कार्टून चैनल देखने के बजाए डिस्कवरी और हिस्ट्री जैसे चैनल देखने का सुझाव दिया। क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष 12 सूत्रीय मांग पत्र रखा।
इस मौके पर मेयर विनोद चमोली, एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम, एमडीडी सचिव बंशीधर तिवारी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा, लाल चंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
और खरीदी जाएगी बिजली
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने ऊर्जा निगम को अतिरिक्त बिजली की खरीद को रोजाना 300 से बढ़ाकर 500 मेगावाट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती कम से कम की जाए।
सीएम सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी का भी संकेत दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में बिजली सस्ती है। आने वाले दिनों में अगर बिजली की दरों में थोड़ी वृद्धि की जाए तो उपभोक्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया।
जनता की ओर से आभार जताया
कहा कि बर्फबारी और बिजली चोरी वाले क्षेत्रों की पहचान कर एबीसी कंडक्टर लगाने के लिए कहा। इस मौके पर नियोजन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक दिनेश अग्रवाल ने ब्यासी जल विद्युत परियोजना शुरू करने के लिए जनता की ओर से आभार जताया। ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव, जल विद्युत निगम के एमडी जीपी पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कई क्षेत्रों में नहीं होगी बिजली कटौती
ट्रांसपोर्ट नगर में 33 केवी बिजली सब स्टेशन शुरू होने से करीब सात हजार की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। इसके अलावा 200 औद्योगिक इकाइयों को भी बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
सुभाष नगर, कैलाशपुर, मोहब्बेवाला, आशारोड़ी, चंद्रबनी, सहारनपुर रोड और ट्रांसपोर्ट नगर के बिजली उपभोक्ताओं को इससे लाभ मिलेगा।
बिजली जाते ही पहुंचेगी वैन
नेहरू कॉलोनी और रायपुर में 33 केवी के दो नए बिजली सब स्टेशन का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री करेंगे। इस दौरान वह चार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इनकी मदद से रात के समय बिजली की दिक्कतों को दूर किया जाएगा। अभी तक शहर में केवल एक ही वैन थी।