फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm vijay bahuguna 15 minute visit

बहुगुणा ने 15 मिनट में जाना बेघरों का हाल

Thu, 02 Jan 2014 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jan 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
cm vijay bahuguna 15  minute visit

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 2014 की शुरूआत बेघर लोगों का हाल जानकर की। हालांकि उन्होंने केवल 15 मिनट में ही देहरादून के बेघरों का हाल जान लिया।

विज्ञापन


पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत
विज्ञापन


बुधवार देर रात विजय बहुगुणा नगर निगम के रेन बसेरा और सड़क के किनारे खुले आसमान में सोए लोगों के पास पहुंचे।

कंबल दिया और हाल जाना
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें कंबल दिया और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने सड़क के किनारे सोये बेघरों को तुरंत त्रिपाल उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए। उन्होंने डीएम और एमएनए को निर्देश दिया कि गुरुवार से कोई भी गरीब सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे सोया न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव

रात 9.15 बजे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अपने लाव लश्कर के साथ घंटाघर स्थित रेन बसेरा पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ बेघरों को कंबल दिए। बाकी लोगों को जिला प्रशासन ने कंबल बांटे।

सीएम ने लोगों से पूछा की कोई दिक्कत तो नहीं है तो सभी ने ठंड की शिकायत की। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और आगे बढ़ गए।

बेघरों को रेन बसेरा में जगह दिलाने के निर्देश
थोड़ी देर बाद सीएम का काफिला कनक चौक पहुंचा। यहां सड़क के किनारे सोये लोगों को देखकर उन्होंने डीएम और एमएनए को गुरुवार से सभी बेघरों को रेन बसेरा में जगह दिलाने के निर्देश दिए। पाले से बचने के लिए लोगों को तुरंत त्रिपाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीएम को दून अस्पताल चौक पर भी जाना था, लेकिन कनक चौक से ही वह अपने आवास की तरफ मुड़ गए। दून अस्पताल चौक में बेघरों को नगर निगम ने कंबल बांटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मीडिया से कहा हर जिले में शेल्टर हाउस बनाया जाएगा।

पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!

खुले में किसी को सोने नहीं दिया जाएगा। सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह तंबू लगाकर गरीबों को सहारा देने का काम करें। इस दौरान विधायक राजकुमार, डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार, एएमएनए हर्ष वर्धन मिश्रा, मुख्य वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे।

15 मिनट में जान लिया बेघरों का हाल
मुख्यमंत्री ने केवल 15 मिनट में गरीबों का हाल जान लिया। आनन-फानन में उनका काफिला घंटाघर स्थित रेन बसेरा पहुंचा। यहां कुछ लोगों को कंबल दिया और उनका काफिला आगे चल पड़ा।


कनक चौक पर भी यही हाल रहा। दून अस्पताल चौक के बेघर तो इंतजार करते रह गए। कई बेघर तो चुटकी ले रहे थे कि मुख्यमंत्री हम पर कंबल डालने नहीं आए।

जिनको देते थे लानत, उन्हीं को संभालना पड़ा
मुख्यमंत्री के दौरे से उन शराबियों के मजे हो गए जो अधिक शराब पीने से रेन बसेरा पहुंचने से पहले ही ढेर हो गए। सड़क किनारे बेसुध पड़े ऐसे लोगों को पुलिस ने उठा कर रेन बसेरा तक पहुंचाया।

घंटाघर के पास जीपीओ के पीछे नगर निगम का रेन बसेरा है। वहां से जाने तक के रास्ते में कई शराबी यहां वहां पड़े हुए थे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस की वहां ड्यूटी लगा दी गई। पुलिस ने सभी शराबियों को उठा-उठा कर रेन बसेरा पहुंचाया।

बेघरों के लिए तंबू भी लगाएं जाएंगे
शहर में बेघरों के अनुपात में केवल दो रेन बसेरा है। जिनकी क्षमता पचास बिस्तरों की भी नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में बेघरों की संख्या पांच सौ से ज्यादा है।

पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम तंबू लगाकर बेघरों को खुले आसमान के नीचे ठंड में सोने से बचाएंगे। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कई घुले स्थानों में केवल शाम से सुबह तक तंबू लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed