फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra statement on congress president rahul gandhi

सीएम बोले- सोनिया ने हल कर दी बीजेपी की परेशानी, पढ़िए राहुल गांधी के लिए क्या बोले...

Sun, 17 Dec 2017 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Dec 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra statement on congress president rahul gandhi

राहुल गांधी ने अब कांग्रेस की कमान संभाल ली है। ऐसे में उनके लिए अलग-अलग तरह की प्रतिकियाएं सामने आ रही हैं। विजय दिवस के मौके पर शहीदों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, सोनिया गांधी ने बीजेपी की मुश्किलें आसान कर दी हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से हम हमारे रास्ते और भी खुल गए हैं। कहा कि हमारे लिए आसानी इसलिए हो गई है कि आम आदमी राहुल गांधी का नाम सुनकर हंसने लगते हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।
विज्ञापन


ऐसे में लोग पीएम मोदी पर अधिक विश्वास करते हैं। पीएम मोदी देश के विकास के लिए अग्रसर हैं। जबकि राहुल गांधी सिर्फ बीजेपी की काट करने के लिए योजनाएं बना रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में उन्होंने गांधी पार्क पहुंचकर शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

cm trivendra statement on congress president rahul gandhi

उन्होंने सलामी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश से सबसे ज्यादा जांबाज निकले हैं। इसके बाद उन्होंने शहीदों व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि 1971 के युद्ध में उत्तराखंड के 248 सैनिक और अधिकारी घायल हुए और 78 जांबाज शहीद हुए थे। इनमें अकेले देहरादून से 36 सैनिक थे। इस मौके पर उनके साथ विधायक गणेश जोशी, मेयर विनोद चमोली, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed