फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra singh Rawat Launched toll free number for BJP Membership campaign

बीजेपी सदस्यता अभियान: सीएम त्रिवेंद्र ने जारी किया टोल फ्री नंबर, बस करें एक मिस कॉल

Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
CM Trivendra singh Rawat Launched toll free number for BJP Membership campaign
भाजपा सदस्यता अभियान में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8980808080 का शुभारंभ किया। इस नंबर पर मिस कॉल करके कोई भी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता है। वहीं, 12 पूर्व आईएएस, ओएनजीसी के पूर्व अधिकारियों व कर्मचारियों और अन्य क्षेत्र के कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार 10, 20 और 50 साल बाद की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर या प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ला एंड आर्डर कायम रखना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने साफ कहा कि जिस तरह की घटना शुक्रवार को हुई, उसकी पुनरावृत्ति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को डूंगा हाउस में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


कहा कि  सौंग परियोजना पर बरसात के बाद काम शुरू होगा। प्रदेश सदस्यता प्रमुख और राजपुर विधायक खजान दास ने बताया कि पूरे प्रदेश में 11,235 बूथ हैं, हर बूथ पर 100 नए सदस्य बनाए जाएंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिये भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस दौरान टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल आदि ने भी विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ-बद्रीनाथ के लिए बना रहे मास्टर प्लान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। उसके माध्यम से अगले 50 वर्षों की जरूरतों के हिसाब से व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश के कुछ मंदिरों का जिक्र करते हुए कहा कि कई एनआरआई इसके लिए सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रेमनगर में बनने वाली साइंस सिटी के लिए 142 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। 

इन 12 लोगों ने ली सदस्यता 
सुवर्द्धन शाह, आरपी अरोड़ा, राकेश बहुगुणा, चंद्र बल्लभ मिश्रा, कुंज बिहारी शाह, रमनलाल, गिरीश कुमार, मेजर जनरल (से.नि.) ओपी सब्बरवाल, राजेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर (से.नि.) प्रह्लाद सिंह, रोशन धस्माना, राजेश नवानी। 

दीवान किए सम्मानित 
बाइक के जरिये देश का भ्रमण करने वाले दीवान सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने देशभर में घूमकर भाजपा का प्रचार किया है। दीवान सिंह भाजपा के सभी चुनावों में प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हैं।
 

ये रहे मौजूद 
कैंट विधायक हरबंस कपूर, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, रायपुर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, मसूरी विधायक गणेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, जिला सदस्यता प्रमुख प्रेमचंद जैन, महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया, दिनेश रावत, राजीव उनियाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष एवं सदस्यता प्रमुख श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, सागर सोनकर, पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed