फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM trivendra singh rawat inaugurated teleradiology in pauri

पौड़ी: सीएम त्रिवेंद्र ने किया टेली रेडियोलॉजी का उद्घाटन, 12 अस्पतालों में भी शुरु होगी सुविधा

Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
CM trivendra singh rawat inaugurated teleradiology in pauri

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी के जिला अस्पताल से लोक निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड के तहत शुक्रवार को टेली रेडियोलॉजी सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया। पौड़ी के बाद पहले चरण में राज्य के 12 अस्पतालों में जल्द ही इस सेवा को शुरू किया जाना है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस सेवा को राज्य की चिकित्सा के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में राज्य के 23 अन्य अस्पतालों भी जल्द इस सेवा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम के सामने निजी कंपनी के अधिकारियों ने एक मरीज का सीटी स्कैन भी किया, जिसकी रिपोर्ट 20 मिनट में आ गई। राज्य में रेडियोलॉजी की सेवाएं वाइटल हेल्थ ग्रुप द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार होने पर 1905 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, डीएम सुशील कुमार, एसएसपी जेआर जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, वाइटल हेल्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अनूप चौहान, सीएमओ डॉ. आरएस राणा, डॉ. मनीष भाटिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार नवीन बलूनी, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी जोशी, सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, एडी बेसिक शिक्षा एसपी खाली आदि शामिल रहे।

क्या है टेली रेडियोलॉजी
पौड़ी या किसी अन्य अस्पताल में डॉक्टर द्वारा बताए गए शरीर के संबंधित हिस्से का सीटी स्कैन होगा। इसकी फिल्म लीज लाइन के जरिए कंपनी के दिल्ली या दूसरे निर्धारित शहर जाएगी। वहां पर विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट द्वारा इंटरनेट के माध्यम से रिपोर्ट पौड़ी अस्पताल को भेजी जाएगी। बाद में अस्पताल द्वारा यह रिपोर्ट मरीज को दे दी जाएगी।


पौड़ी के अलावा पहले चरण में इन अस्पतालों में होनी है टेली रेडियोलॉजी सुविधा की शुरुआत
जिला अस्पताल अल्मोड़ा, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, सीएचसी खटीमा, एसडीएस अस्पताल रुद्रपुर, संयुक्त अस्पताल कोटद्वार, ऋषिकेश, प्रेमनगर, रानीखेत, रामनगर, बेस अस्पताल हल्द्वानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed