उत्तराखंड: बस हादसे में 14 यात्रियों की मौत, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद उत्तरकाशी के डामटा में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को अतिशीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध कराने व घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेजकर घायलों को हायर सेंटर देहरादून लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
गंभीर रूप से घायलों को हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून लाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा अमित नेगी व जिलाधिकारी उत्तरकाशी से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर मृतकों के परिजनों व घायलों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है
बस हादसे पर राज्यपाल ने जताया दुख
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को जनपद उत्तरकाशी की डामटा के समीप बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
दुर्घटनाग्रस्त बस के खड़ी ढाल पर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में गिरने से रेस्क्यू टीम को अभियान में खासी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले हादसे में घायल हुए लोगों को सड़क तक पहुंचाया। इनमें गंभीर रूप से घायल छह लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से जौलीग्रांट और एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया, जबकि शेष आठ को एंबुलेंस से देहरादून रेफर किया गया।